September 19, 2026 04:10:56
गोरी मेम को फेसबुक पर हुआ पंजाब लड़के से प्यार, सात समुंदर पार आकर रचाई शादी

गोरी मेम को फेसबुक पर हुआ पंजाब लड़के से प्यार, सात समुंदर पार आकर रचाई शादी

Jan13,2023 | Enews Team | Fatehgarh Sahib

फतेहगढ़ साहिब। प्यार न तो सरहंदे देखता है और न ही जात पात। अगर प्यार हो जाए तो अपने प्रेमी की खातिर लोग रात समंदर पार करके भी आ जाते है। ऐसा ही कुछ फतेहगढ़ साहिब में देखने को मिला। जहां पर अमेरिका की रहने वाली एक गोरी ने अपने फेसबुक प्रेमी से मिलने अमरीका से पंजाब आ पहुंची और शादी रचा ली। मामला फतेहगढ़ साहिब के गांव आलिया का है, जहां 23 साल के संदीप सिंह की 2019 में अमरीका की रहने वाली गोरी मेम ऐला के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। संदीप सिंह ने कभी यह भी नहीं था सोचा कि उसकी यह दोस्ती पहले प्यार और फिर विवाह तक पहुंच जाएगी। चैटिंग करते दोनों की दोस्ती प्यार तक पहुंच गई और फिर इकठ्ठा रहने का वायदा तक लिया। तमाम कठिनाईयों के बावजूद अमरीका की रहने वाली गोरी कुछ दिन पहले ही पंजाब आई है, जहां दोनों शादी कर ली। ऐला अमरीका से 1 साल का वीजा लेकर पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में पहुंची है। शादी के बाद बदला नाम ऐला का शादी के बाद नाम बदलकर एकता खुशदीप कौर रख दिया गया है। मीडिया से बातचीत करते हुए ऐला ने बताया कि संदीप बहुत ही अच्छा और इमानदार है। जब कोर्ट से शादी का सर्टिफिकेट आएगा तो मैं इसका वीजा अप्लाई करूंगी और इसको साथ लेकर जाऊंगी।

Gori Mam Fell In Love With A Punjab Boy On Facebook Crossed Seven Seas And Got Married

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं