चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने आज 10 आईएएस और 3 पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए हैं। इनके अलावा दो जिलों के डीसी भी बदले गए हैं। मोहाली के डीसी अमित तलवार को डायरेक्टर स्पोटर्स एंड यूथ सर्विसेज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर जालंधर (अर्बन डेवलपमेंट) एडीसी अंशिका जैन को मोहाली का डीसी नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि पंजाब इंडस्ट्रियल प्लाट अलॉटमेंट घोटाला मामले में बीते दिनों विजिलेंस पंजाब ब्यूरो द्वारा की गई कार्रवाई से रोष व्याप्त आईएएस व पीसीएस अधिकारी हड़ताल पर चले गए थे। सीएम भगवंत मान द्वारा निष्पक्ष जांच के भरोसे के बावजूद पीसीएस अधिकारी काम पर नहीं लौटे। मान को देना पड़ा सख्त अल्टीमेटम सीएम पंजाब भगवंत मान ने पीसीएस अधिकारियों के रवैए से खफा होकर उन्हें निर्धारित समय में काम पर लौटने का सख्त अल्टीमेटम देते हुए संस्पेंड करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद सभी पीसीएस अधिकारी काम पर लौटे थे। यहां तक कि हड़ताल के दौरान लंबित पड़े कार्यों को निपटाने के लिए सभी पीसीएस अधिकारियों ने अब शनिवार और रविवार को भी कामकाज करने का फैसला लिया है।
Punjab Government Transferred 10 Ias And 3 Pcs Officers