September 19, 2026 00:14:12
लोहड़ी पर पसरा मातम, पड़ोसियों ने युवक को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस आई और मौका देख चलती बनी

लोहड़ी पर पसरा मातम, पड़ोसियों ने युवक को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस आई और मौका देख चलती बनी

Jan14,2023 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। जालंधर में काला संघिया रोड पर न्यू दशमेश नगर में लोहड़ी की रात पड़ोसियों में आपसी भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के परिवार को घर से खींच कर बाहर लाए और मारपीट की। मारपीट में एक युवक को बेहरमी से पीटा गया और उसके सिर में एक के बाद एक तेजधार हथियारों से कई वार कर बेहोश कर दिया। परिजनों ने गली में पड़े युवक को उठाने की कोशिश की लेकिन वह उठा नहीं। जब सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले युवक की पहचान न्यू दशमेश नगर के विक्की के रुप में हुई है। जालंधर पुलिस मामले की जांच कर रही है। झगड़े के दौरान युवक की हुई मौत का सारा वाकया वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गया है। जिन पड़ोसियों ने पिटाई की उन्होंने अपने दामाद को झगड़े के लिए बुला रखा था। दामाद के साथ मोटरसाइकिलों पर कुछ और युवक भी आए थे। जिन्होंने युवक विक्की की पिटाई की। पिटाई के दौरान ही विक्की के सिर पर उन्होंने कुछ मारा जिससे वह वहीं गिर गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस बिना कार्रवाई लौटी वापिस पीड़ित परिवार ने बताया कि जब झगड़ा हुआ तो पुलिस थाना भार्गव कैंप को सूचित किया गया। मौके पर पुलिस पहुंची भी, लेकिन न उन्होंने गली में पड़े युवक को उठाकर अस्पताल में पहुंचाया और न ही कोई कार्रवाई की। पुलिस के कर्मचारियों ने गली में आकर बस मौका देखा और उसी वक्त वहां से चलते बने। लोगों में रोष है कि पुलिस को कम से कम युवक को उठाकर अस्पताल तो पहुंचाना चाहिए था। बाद में पीड़ित परिवार ने अपने जानने वालों को मौके पर बुलाकर विक्की को अस्पताल में पहुंचाया।

On Lohri The Neighbors Killed The Young Man By Hitting Him In The Head With A Sharp Weapon The Police Came And Seeing The Opportunity Kept Walking

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं