September 17, 2026 18:45:05
35 मिनट में राहुल की सुरक्षा में 2 बार चूक, पहले युवक जबरन गले लगा, दूसरी बार संदिग्ध सुरक्षा घेरा त

35 मिनट में राहुल की सुरक्षा में 2 बार चूक, पहले युवक जबरन गले लगा, दूसरी बार संदिग्ध सुरक्षा घेरा तोड़ पहुंचा

Jan17,2023 | Enews Team | Hoshiarpur

होशियारपुर। पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में 2 बार चूक हुई। होशियारपुर में पहले तो एक युवक भागते हुए आया और जबरन राहुल के गले लग गया। इसके बाद एक संदिग्ध भी राहुल के काफी करीब पहुंच गया था। युवक जब राहुल के गले लगा तो पंजाब कांग्रेस चीफ राजा वड़िंग की मदद से राहुल गांधी ने धक्का देकर उसे दूर हटाया। इसके बाद बस्सी गांव में टी-ब्रेक में जाते समय एक युवक सिर पर केसरी कपड़ा बांधे हुए राहुल के करीब आ गया। यह देख सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। ये दोनों घटनाएं 35 मिनट के भीतर हुईं। यह स्थिति तब है जबकि पंजाब में राहुल गांधी को सबसे ज्यादा सिक्योरिटी दी गई है। यहां वह थ्री लेयर सुरक्षा में चल रहे हैं। जिसमें सबसे बाहर पंजाब पुलिस का घेरा, उसके बाद पंजाब पुलिस व स्टेट सीआईडी की रस्सी के साथ घेरे की सुरक्षा और अंत में राहुल की सिक्योरिटी है। पहले 5 दिन राहुल की यात्रा में कोई ऐसी चूक नहीं हुई। कल शाम को ही उन्होंने सीएम भगवंत मान को अरविंद केजरीवाल के दबाव में न आने की बात कही है। 2 बार हुई चूक.. पहली... सुबह 8.05 बजे यात्रा जालंधर-पठानकोट रोड पर थी। इसी दौरान होशियारपुर में दसूहा के पास एक युवक राहुल गांधी का थ्री-लेयर सुरक्षा घेरा तोड़ने में सफल रहा। युवक सीधा ही राहुल के पास पहुंच गया और उन्हें गले लगा लिया। यह देख पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आगे बढ़े और युवक को पीछे धकेल दिया। सुरक्षाकर्मी भी यह देख युवक की तरफ लपके। दूसरी... सुबह 8.40 बजे हुई। टी-ब्रेक के लिए यात्रा होशियारपुर के ही गांव गांव बस्सी के किसान हट ढाबे पर रुकी थी। सड़क क्रॉस करने के लिए राहुल गांधी आगे बढ़े, उसी समय सिर पर केसरी परना बांधे हुए युवक आगे बढ़ गया और राहुल के करीब पहुंच गया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत इसे भांप लिया। जिसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया

Rahuls Security Lapses Twice In 35 Minutes First The Young Man Forcibly Embraced Second Time The Suspect Broke The Security Cordon



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं