चंडीगढ़। एक तरफ पंजाब सरकार युवाओं को नौकरियां प्रदान कर रही है। जबकि दूसरी तरफ टीचर्स द्वारा इन सरकारी नौकरियों से किनारा किया जा रहा है। हालात यह हैं कि सरकार द्वारा जिन टीचर्स को सरकारी नौकरी दी जा रही है। वे अपने नियुक्ति पत्र ही लेने नहीं आ हे। ऐसे कुल 150 टीचर्स है जो नियुक्ति-पत्र ही नहीं लेने आ रहे हैं। शिक्षा विभाग ने इन सभी टीचर्स को 19 जनवरी तक का समय दिया है। अगर तब भी वे नियुक्ति-पत्र लेने नहीं आए तो उनका चयन कैंसिल कर दिया जाएगा और पोस्ट खाली घोषित कर दी जाएगी। बता दें कि शिक्षा विभाग ने दिसंबर 21 से जारी चयन प्रक्रिया के दौरान 4161 और 598 टीचर्स के दो बैच की भर्ती की है। इन टीचर्स को दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 को नियुक्ति-पत्र दिए गए थे। आखिरी मौका दे रही सरकार शिक्षा विभाग ने सभी चुने गए टीचर्स को आखिरी मौका देते हुए कहा कि आप चाहे जिस भी कारण से तय तारीखों पर नियुक्ति-पत्र लेने नहीं आ सके, आप 19 जनवरी, 2023 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपने नियुक्ति-पत्र जरूर लें। उसके बाद आपका नियुक्ति-पत्र रद्द कर दिया जाएगा। इन सभी टीचर्स को शिक्षा विभाग ने अपने मोहाली स्थित ऑफिस आने के लिए कहा है। नौकरियां मिलने में देरी होना बताई जा रही वजह शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि कई टीचर्स के पंजाब सरकार के अन्य विभागों में जाने की भी जानकारी है। कई आवेदक शादी या अन्य वीजा पर विदेश चले गए हैं। हालांकि विभाग को किसी ने अधिकारिक तौर पर नौकरी ज्वाइन न करने के बारे में कुछ नहीं बताया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि टीचर्स द्वारा आवेदन के बाद नौकरी मिलने का इंतजार किया गया। लेकिन उन्हें लगा कि शायद नौकरी नहीं मिलेगी, जिसके चलते उन्होंने दूसरा रास्ता चुना।
In Punjab 150 Teachers Are Not Coming To Collect Government Job Joining Letters Know The Reason