September 18, 2026 23:22:25
राजन इस्टेट कालोनी में निगम ने फिर से गिराया नया बना आफिस, तोड़ा सीवरेज

राजन इस्टेट कालोनी में निगम ने फिर से गिराया नया बना आफिस, तोड़ा सीवरेज

Sep25,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना नगर निगम बी जोन की बिल्डिंग ब्रांच ने टिब्बा रोड पर एक बार फिर से कांग्रेसी नेताओं के नजदीकी और कालोनाइजर गुरनाम सिंह की इल्लीगल कालोनी पर कार्रवाई करते इसमें बने आफिस और डाले गए सीवरेज को उखाड़ फैंका। ये कार्रवाई बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरजीत सिंह की अगुवाई में की गई। गौर हो कि नगर निगम ने छह महीने पहले भी इस कालोनी में कार्रवाई की थी और तब यहां पर विवाद खड़ा हो गया था। तब यहां पर महिला बिल्डिंग इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ कार्रवाई करने को आई थी और तब कालोनाइजर के साथ उक्त महिला अफसर की पहले बहसबाजी हुई थी और बाद में उक्त कालोनाइजर ने महिला अफसर का हाथ भी मरोड़ा था। इसके बाद उक्त कालोनाइजर में कार से निकलते मुलाजिमों को टक्कर मारने की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस ने उक्त कालोनाइजर पर धारा 307 व सरकारी कार्रवाई मे विघ्न डालने का मामला दर्ज किया था। इसके बाद राजनीतिक रसूक होने के चलते उक्त कालोनाइजनर के कांग्रेसी नेताओं के साथ नजदीकी संबंध होने के चलते एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई थी। बताया जाता है कि अब उक्त कालोनी पर फिर से तोड़े गए आफिस को तैयार किया जा रहा था और यहां तोड़ी सीवर लाइनों को जोड़ लिया गया था। आज निगम टीम ने फिर से ये आफिस व सीवरेज तोड़ फैंका। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर विरयाम सिंह, इंद्र सिंह, बेअंत सिंह सहित अन्य पुलिस मुलाजिम मौजूद थे।

Mc action on tibba road rajan estate colony

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं