September 19, 2026 00:30:06
भाजपा जिला प्रधान को धमकी, कहा शक्ति प्रदर्शन कर पंगा लिया अब अंजाम भुगतना, सुधीर सूरी जैसा होगा हाल

भाजपा जिला प्रधान को धमकी, कहा शक्ति प्रदर्शन कर पंगा लिया अब अंजाम भुगतना, सुधीर सूरी जैसा होगा हाल

Jan21,2023 | Enews Team | Bathinda

बठिंडा। पंजाब में गैंगस्टर द्वारा नेताओं, कारोबारियों और समाजसेवी लोगों को लगातार फोन कर जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। अब एक नया मामला सामने आया है। जिसमें बठिंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष सरूप चंद सिंगला को धमकी दी गई है। सिंगला को उनके मोबाइल फोन पर धमकी मिली है। जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि तुमने शक्ति प्रदर्शन कर पंगा ले लिया है। अब अगर अमृतसर जाना हैं तो पूरी तैयारी से जाना और परिवार से भी मिल लेना। इस धमकी के बाद बठिंडा पुलिस हरकत में गई है। जिसके चलते कॉल करने वाले व्यक्ति को ट्रेस किया जा रहा है। कॉलर ने कहा बॉडीगार्ड व गनमैन लेकर जाना साथ कॉलर ने सरूप सिंगला से कहा कि उन्हें 22 जनवरी को अमृतसर जाना है तो पूरी तैयारी के साथ जाएं। आरोपी कॉलर के पास सिंगला की गाड़ी नंबर से लेकर अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी पहले से मौजूद है। उसने सिंगला को धमकाया कि वह अपनी सफेद रंग की इनोवा क्रेस्टा गाड़ी में अमृतसर जाने के दौरान अपने बॉडीगार्ड, गनमैन और ड्राइवर को साथ तैयारी के साथ जाएं। साथ ही अपने परिवार से भी मिल लें। कुछ दिन पहले भी मिली धमकी कॉलर धमकी देते हुए सरूप सिंगला को कहता सुनाई दे रहा है कि उसने करीब 20-25 दिन पहले भी उन्हें सम्मानपूर्वक समझाया था। बावजूद इसके सिंगला ने 14-15 जनवरी को शक्ति प्रदर्शन करने के चक्कर में पंगा ले लिया। कॉलर ने अमृतसर में मारे गए हिंदू नेता सूरी का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी हिंदुओं के नाम पर काफी कुछ लेकर चलता था, लेकिन हमारे शेर भाइयों ने उसका क्या हाल किया, पता है न। सरूप सिंगला ने बोले मैं गलत काम नहीं करता कॉलर के धमकाने पर सरूप सिंगला ने उसे कहा कि वह कोई गलत बात नहीं करते, गलत काम नहीं करते। किसी पार्टी के लिए काम करना, वह तो हिंदू और सिख सभी कर रहे हैं। कॉलर ने कहा कि वह कोई गलत काम करते हैं या नहीं करते, लेकिन हम काफी गलत काम करते हैं।

Threat To The Bjp District Head Said That He Messed Up By Showing Strength Now He Will Have To Face The Consequences The Situation Will Be Like Sudhir Suri

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं