September 17, 2026 18:43:41
पंजाब में Ias अधिकारी ख़िलाफ़ सीएम मान ने जाँच के दिए आदेश, सेहत विभाग में मशीनों की खरीद-फरोख्त में

पंजाब में Ias अधिकारी ख़िलाफ़ सीएम मान ने जाँच के दिए आदेश, सेहत विभाग में मशीनों की खरीद-फरोख्त में हेराफेरी का आरोप

Jan22,2023 | Enews Team | Ludhiana

चंडीगढ़। पंजाब में रिश्वतखोरी के खिलाफ जारी मुहिम के तहत अब सीनियर IAS अजॉय शर्मा जांच के दायरे में हैं। सीएम पंजाब भगवंत मान ने अजॉय शर्मा के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग में मशीनों की खरीद-फरोख्त के मामले में जांच के आदेश जारी किए हैं। सूत्रों से मिली इस जानकारी के अनुसार यह भी पता लगा है कि पंजाब के चीफ सेक्रेटरी इस संबंध में अजॉय शर्मा से पूछताछ भी कर चुके हैं। पंजाब के चीफ सेक्रेटरी की पूछताछ में IAS अजॉय शर्मा मशीनों की खरीद-फरोख्त में किसी प्रकार की धांधली से इनकार कर चुके हैं। उन्होंने इस संबंध में जांच से भी गुरेज नहीं किया है। CM पंजाब ने इसके बाद ही मामले की जांच के आदेश जारी किए। सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग में जिन मशीनों की खरीद-फरोख्त में किसी प्रकार का हेरफेर होने का अंदेशा है, उनके टेंडर के लिए आगे आए लोग अजॉय शर्मा के जानकार थे। हालांकि फिलहाल यह प्रमाणित नहीं हुआ है। 2 दिन पहले मुख्य सेक्रेटरी की जिम्मेदारी से हटाया पंजाब सरकार ने 2 दिन पहले ही IAS अजॉय शर्मा को स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सेक्रेटरी के पद से हटाया था। बताया जाता है कि अजॉय शर्मा के खिलाफ किन्हीं शिकायतों के बाद ही राज्य सरकार द्वारा यह कार्रवाई की गई है। हालांकि इस मामले के सामने आने से करीब 6 दिन पहले पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में भर्ती 271 स्पेशलिस्ट डॉक्टर और 90 लैब टेक्नीशियन को नियुक्ति पत्र दिए थे। इस प्रोग्राम में IAS अजॉय शर्मा बतौर मुख्य सेक्रेटरी मौजूद थे। इसके बाद ही यह मामला उजागर हुआ है।

Cm Mann Orders Inquiry Against Ias Officer In Punjab Alleges Rigging In Purchase And Sale Of Machines In Health Department



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं