September 19, 2026 06:31:21
रविवार किसान जाम करेगें पंजाब भर में ट्रेनें, 12 जिलों में 14 जगह किया जाएगा प्रदर्शन

रविवार किसान जाम करेगें पंजाब भर में ट्रेनें, 12 जिलों में 14 जगह किया जाएगा प्रदर्शन

मजदूर किसान संघर्ष कमेटी की केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ किया जाएगा प्रदर्शन

Jan28,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। रविवार को पंजाब में अपनी मांगों के लिए किसानों की और से विरोध करते हुए राज्य में ट्रेनें रोककर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। किसान तीन घंटे दोपहर को 12 बजे से लेकर 3 बजे तक पंजाब के विभिन्न रेलवे ट्रैक ट्रैक पर धरना लगाएंगे। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप रविवार को पंजाब में ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि कल ट्रेन में सफर के दौरान आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है और स्टेशन पर समय व्यतीत करना पड़ सकता है। इस दौरान 12 जिलों में 14 जगह ट्रेनें रोकी जाएगी। सभी जगह जाम रहेंगे रेलवे ट्रैक 29 जनवरी को राज्य में 12 जिलों के 14 स्थानों पर 3 घंटे के लिए ट्रेनें रोकी जाएंगी। जिसमें जालंधर और कपूरथला, जालंधर कैंट, अमृतसर देवीदासपुरा (जंडियाला गुरु), गुरदासपुर रेलवे स्टेशन, तरनतारन खडूर साहिब स्टेशन, पट्टी स्टेशन, तरनतारन रेलवे स्टेशन, गुरदासपुर बटाला रेलवे स्टेशन, फिरोजपुर बस्ती टैंका वाली, गुर हर सराये, मोगा रेलवे स्टेशन, मुक्तसर मलोट रेलवे स्टेशन, फाजिल्का रेलवे स्टेशन, मानसा रेलवे स्टेशन, होशियारपुर टांडा रेलवे स्टेशन और लुधियाना रेलवे स्टेशन शामिल हैं। किसानों पर हमला करने वालों की हो गिरफ्तारी मजदूर किसान संघर्ष कमेटी की केंद्र और राज्य सरकारों की वादाखिलाफी के विरोध में रेलवे ट्रैक जाम कर रही है। मजदूर किसान संघर्ष कमेटी के प्रधान सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि उनकी मांग ही है कि किसान आंदोलन के दौरान उनकी स्टेज पर जिन भाजपा और आरएसएस के नेताओं ने पेट्रोल बंब, पत्थर फेंक कर हमला किया था, उनके टैंट तक फाड़ दिए थे। महिलाओं के को पीटा था उनको गिरफ्तार किया जाए। लखीमपुर खीरी में किसानों के कातिलों की जमानत रद की जाए और अजय मिश्रा टैनी की गिफ्तारी की जाए। भारत माला परियोजना में जिन किसानों की जमीन आ रही है उन्हें उच्त मुआवजा दि्या जाए। गन्ने का मूल्य 500 रुपए क्विंटल किया जाए। पंजाब सरकार वादे के मुताबिक शहीद किसानों के परिजनों को उचित मुआवजा दे और एक परिजन को नौकरी दे। केंद्र सरकार आंदोलन के दौरान किए गए समझौते के अनुसार किसानों पर दर्ज मामले वापस ले। एमएसपी को फसलों पर लागू करे। बिजली को लेकर लेकर जो बिल बनाने का प्रस्ताव डाला गया है उसे भी वापस ले।

Farmers Will Jam Trains Across Punjab On Sunday Demonstrations Will Be Held At 14 Places In 12 Districts



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं