चंडीगढ़। राज्य में बढ़ रहे ट्रैफिक व लोगों द्वारा ट्रैफिक नियम तोड़ने के चलते ट्रांसपोर्टर मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की और से अधिकारियों को सख्त आदेश जारी किए है। जिसमें उन्होंने सभी आरटीए सचिवों और एसडीएमज को सेफ स्कूल वाहन स्कीम तुरंत लागू करने के आदेश दिए है और इसी के साथ ही तीव्र ज्वाइंट ट्रैफिक़ चैकिंग मुहिम शुरु करने के आदेश दिए है। जिसमें नियम तोड़ने वालों पर सख्त एक्शन लेने को कहा गया है और इसी के साथ वाहन नियमों का पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देंश दिए है। इस संबंध में मंत्री द्वारा लेटर जारी किया गया है। जिसे सभी अधिकारियों को भेज दिया गया है। सोमवार से इस पर एक्शन शुरु होगा। अदालतों के ऑर्डरों को सरकार ले रही गंभीर मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आदेशों में कहा कि अदालतों द्वारा समय-समय पर जारी हिदायतों और आदेशों को सरकार द्वारा गंभीरता से लिया गया है। जिसके मद्देनज़र सख़्त ट्रैफिक़ चैकिंग मुहिम की ज़रूरत है। स्कूलों के नए अकादमिक सत्र शुरू होने के मद्देनज़र और बच्चों की जान-माल की रक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए परिवहन मंत्री ने स्कूल प्रबंधकों को भी हिदायत की कि वह सेफ स्कूल वाहन स्कीम को अपने स्कूल में पूरी तरह से लागू करवाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। बच्चों की सुरक्षा हो सुनिश्चित इसी दौरान कैबिनेट मंत्री ने आरटीए सचिवों और एसडीएमज़ को हिदायत की कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित रोड सेफ्टी पर आधारित समिति द्वारा समय-समय पर सड़क सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए जाते है। जिनका पालन करके ट्रैफिक चैकिंग में तेज़ी लाने को कहा है। उन्होंने कहा कि सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अधीन स्कूली बसों की चैकिंग की जाए, क्योंकि यह एक गंभीर मुद्दा है और स्कूली बसों में सफर करने वाले बच्चों की सुरक्षा सम्बन्धित विभागों की सामूहिक ज़िम्मेदारी है। जिसके चलते उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
Transport Minister Orders Rta Secretary And Smd Implement Safe School Vehicle Scheme Immediately Form Joint Teams And Start Traffic Checking Drive