September 17, 2026 22:55:37
गोल्डन टेंपल में हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार के जनरल बराड़ के गंभीर आरोप, इंदिरा गांधी ने खुद भिंडरावाला को

गोल्डन टेंपल में हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार के जनरल बराड़ के गंभीर आरोप, इंदिरा गांधी ने खुद भिंडरावाला को बनाया और आगे बढ़ते देख खत्म करवाया

Jan30,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में ऑपरेशन ब्लू स्टार को हुए 39 साल हो चुके है। अब 39 साल बाद इस ऑपरेशन को लीड करने वाले जनरल कुलदीप बराड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और जरनैल सिंह भिंडरावाला के बारे में बड़ा बयान दिया है। कुलदीप बराड़ ने स्पष्ट कहा कि भिंडरावाला को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शह मिली थी और उसे रोकने में देरी की गई। जनरल बराड़ ने एक न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू देते हुए कहा कि पंजाब का माहौल बिगड़ रहा था। खालिस्तान की मांग उठने लगी थी। भिंडरावाला का पंजाब में रुतबा बनने लगा था। भिंडरावाला को स्टेट (केंद्र सरकार) की पूरी शह मिल रही थी। साल भर में भिंडरावाला अर्श तक पहुंच चुके थे और यह सब इंदिरा गांधी के सामने हो रहा था। तभी तत्कालीन PM इंदिरा गांधी ने हमला करने का आदेश दिया था। इतना ही नहीं, ब्लू स्टार ऑपरेशन के समय उन्हें चुना गया था। उन्हें यह सोच कर चुना गया था कि जनरल कुलदीप एक सैनिक हैं। एक बार भी यह नहीं देखा गया कि वह एक सिख हैं, हिंदू हैं या पारसी हैं। पंजाब राजनीति में हलचल गोल्डन टेंपल में ऑपरेशन ब्लू स्टार को हुए चाहे 39 साल हो चुके हैं, लेकिन जनरल बराड़ के इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल बढ़ने के आसार हैं। इतने सालों के बाद भी सिख समुदाय में ब्लू स्टार ऑपरेशन को लेकर रोष है। आज भी गांधी परिवार को गोल्डन टेंपल में VIP ट्रीटमेंट नहीं मिलता। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को आज भी सिरोपा नहीं दिया जाता। बराड़ ने की थी ऑपरेशन की अगुवाई 1984 में कुलदीप बराड़ की अगुआई में ही सेना ने ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया था। गोल्डन टेंपल के अंदर छिपे कट्‌टरपंथियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भारतीय सेना सिखों के सबसे पवित्र स्थानों में से एक स्वर्ण मंदिर में दाखिल हुई। इस कार्रवाई में सैकड़ों लोग मारे गए। मरने वालों में जरनैल सिंह भिंडरावाला भी था जिसके नेतृत्व में कट्‌टरपंथी सिखों के लिए एक अलग राज्य खालिस्तान की मांग कर रहे थे। इस सैन्य कार्रवाई में 492 लोगों की जान गई थी। सेना के 4 अफसरों समेत 83 जवान शहीद हुए थे। जनरल बराड़ 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के भी हीरो थे। 16 दिसंबर 1971 को ढाका में प्रवेश करने वाले वह पहले भारतीय सैनिकों में से एक थे।

General Brars Allegations Of Operation Blue Star In The Golden Temple Indira Gandhi Herself Made Bhindranwala And Got It Finished Looking Forward



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं