September 19, 2026 00:16:32
जतिंदर सिंह होंगे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के नए ईओ, एक्सईन बूटा राम की भी लुधियाना वापसी

जतिंदर सिंह होंगे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के नए ईओ, एक्सईन बूटा राम की भी लुधियाना वापसी

लुधियाना ट्रस्ट से बदले गए दो एक्सईन स्तर के अधिकारी

Jan31,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब सरकार के लोकल गर्वमेंट डिपार्टमेंट की ओर से आज विभिन्न इंप्रूवमेंट ट्रस्टों में तबादलों की एक सूची जारी कर दी गई है। ये सूची लोकल गर्वमेंट के सेक्रेटरी विवेक प्रताप सिंह की ओर से जारी की गई है। जिसके तहत लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में एग्जीक्यूटिव अधिकारी (ईओ) का जिम्मा अब जतिंदर सिंह संभालेंगे और लुधियाना में तैनात ईओ राजेश कुमार अब जतिंदर सिंह की जगह संगरुर में बताैर ईओ कामकाज देखेंगे। बड़ी बात है कि ईओ जतिंदर सिंह पहले भी दो बार लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में बतौर ईओ कामकाज देख चुके हैं। वहीं सरकार की ओर से जारी इस तबादले सूची में खास बात ये भी है कि लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में पूर्व चेयरमैन रमण बाला सुब्रामनियम के कार्यकाल में हुए घोटाले में कानूनी कार्रवाई के घेरे में फंसे एक्सईन बूटा राम की भी लुधियाना में बतौर एक्सईन वापसी हो गई है। वे इससे पहले पटियाला इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में तैनात थे। इस तबादला सूची में लुधियाना ट्रस्ट की इंजीनियरिंग विंग में तैनात दो एक्सईन स्तर के अफसरों का भी तबादला कर दिया गया है। जिनमें एक्सईन आईपी सिंह को जालंधर और जालंधर में तैनात एक्सईन नवीन मल्होत्रा को लुधियाना और लुधियाना में तैनात एक्सईन गुरराज सिंह को अमृतसर ट्रस्ट ट्रांसफर किया गया है।

Jatinder Singh Will Be The New Eo Of Ludhiana Improvement Trust Xen Buta Ram Will Also Return To Ludhiana

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं