September 17, 2026 21:07:30
पंजाब पुलिस के आठ अधिकारी प्रमोट कर Ig से Adgp बनाए, लंबे समय से थी प्रमोशन पेंडिंग

पंजाब पुलिस के आठ अधिकारी प्रमोट कर Ig से Adgp बनाए, लंबे समय से थी प्रमोशन पेंडिंग

Jan31,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस में वरिष्ठ IPS अधिकारियों को तरक्की मिली है। सरकार ने पदोन्नतियां की हैं। 1997 बैच के 8 IPS अधिकारियों को IG पद से पदोन्नत कर ADGP, 2004 बैच के 2 IPS अधिकारियों को DIG पद से IG बनाया है। वहीं, 2009 बैच के 2 IPS अधिकारियों को पदोन्नत कर DIG नियुक्त किया गया है।इन नियुक्तियों के बाद अधिकारियों में काम करने का अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। पंजाब गृह मंत्रालय द्वारा 31 जनवरी को ये ऑर्डर जारी हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये पदोन्नति की नियुक्तियां काफी समय से लंबित थीं, जिन्हें आज सरकार ने पूरा कर दिया। इन आठ अधिकारी प्रवीण कुमार राए, नौनिहाल सिंह, अरुण पाल सिंह, राजेश कुमार जैसवाल, गुरिंदर सिंह ढिल्लों, मोहनीष चावला, सुरिंदरपाल सिंह परमार, जतिंदर सिंह औलख को ADGP बनाया गया है।ये सभी IPS अधिकारी 1997 बैच के हैं। 2004 बैच के 2 अधिकारी बने IG वहीं, 2004 बैच के बलजोत सिंह राठौर और गुरप्रीत सिंह भुल्लर को पदोन्नत करके IG बनाया गया। गुरप्रीत भुल्लर पहले लुधियाना में भी बतौर पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं। भुल्लर का काफी मिलनसार स्वभाव रहा है, जिस कारण लोग आसानी से भुल्लर तक अपनी बात रख पाते हैं।

Eight Officers Of Punjab Police Were Promoted From Ig To Adgp Promotion Was Pending For A Long Time

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं