September 19, 2026 07:37:00
प्रवीण सिंगला की बतौर एसई लुधियाना वापसी, एक्सईन सुरिंदर सिंह भी लुधियाना निगम लौटे

प्रवीण सिंगला की बतौर एसई लुधियाना वापसी, एक्सईन सुरिंदर सिंह भी लुधियाना निगम लौटे

महिला एसटीपी के कार्यभार में अदला बदली

Jan31,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लोकल गर्वमेंट की ओर से आज नगर निगम में तैनात अफसरों की भी तबादला सूची आज जारी की गई है। ये तबादला सूची लुधियाना नगर निगम के लिए बेहद अहम हैं। इस सूची में मोगा में तैनात एसई प्रवीण सिंगला की दोबारा से लुधियाना नगर निगम में ट्रांसफर कर दी गई है। गौर हो कि एसई प्रवीण सिंगला लंबे समय से लुधियाना नगर निगम में पहले भी तैनात रह चुके हैं। उनका लुधियाना नगर निगम से प्यार का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि बीते महीनों उनका तबादला मोगा किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वे लुधियाना नगर निगम में एडिशनल चार्ज लेकर आ गए थे, लेकिन अब नए आदेशों मुताबिक अब वे केवल लुधियाना नगर निगम का ही चार्ज देखेंगे। इसके अलावा इस तबादला सूची में एक्सईन बीएंडआर सुरिंदर सिंह की भी पठानकोट नगर निगम से लुधियाना नगर निगम वापसी हो गई है। जबकि ओएंडएम एक्सईन रणबीर सिंह भी पटियाला नगर निगम से लुधियाना नगर निगम ट्रांसफर कर दिए गए हैं। जबकि लुधियना के साथ साथ मोगा में एक्सईन ओएंडएम का चार्ज देख रहे पुरुषोत्तम सिंह अब केवल लुधियाना नगर निगम में ही चार्ज देखेंगे। वहीं लुधियाना में तैनात सुपरिटेंडेंट तरुण गोयल की भी लुधियाना निगम में वापसी हो गई है। करीब दो महीने पहले उनका पठानकोट तबादले का आदेश रदद कर दिया गया है। जबकि एसडीओ एकजोत सिंह भी लुधियाना नगर निगम में ओएंडएम एसडीओ का कामकाज देखेंगे, वो मोगा निगम में तैनात थे। -दो महिला एसटीपी के कार्यभार में भी तबदीली इस तबादला सूची में लोकल गर्वमेंट में तैनात दो एसटीपी स्तर के अफसरों के कार्यभार में भी तबदीली की गई है। जिसमें जालंधर के साथ साथ बठिंडा का चार्ज देख रहे एसटीपी मोनिका आनंद अब केवल जालंधर नगर निगम का ही कामकाज देखेंगी। जबकि चंडीगढ़ हैड आफिस में तैनात एसटीपी कंवलजीत कौर चंडीगढ़ के साथ साथ बठिंडा नगर निगम का भी फील्ड वर्क देखेगी।

Praveen Singla Returns As Se Ludhiana Xen Surinder Singh Also Returns To Ludhiana Corporation



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं