ऋषि नगर एक्स ब्लॉक में एक 14 साल के युवक के साथ मारपीट मामले में पीएयू थाना पुलिस की ओर से पूर्व कांग्रेसी नेता और एक्स ब्लॉक स्थित शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्धारा के प्रधान के बेटे चैरी आहलूवालिया को एक डीडीआर के तहत नामजद किया है। इस मामले में 14 साल के लड़का जश्नप्रीत सिंह जश्न जिसकी शिकायत पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है के पिता हरमीत सिंह टिंकू ने कहा कि वे पुलिस की इस कार्रवाई से सहमत नहीं हैं, क्यों कि उनके बेटे की टोपी उतार कर उसको बालों से पकड़ मारपीट कर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है और इसके अलावा उसके बेटे को कार टक्कर मार कर आरोपी मौके से भागा था। जिसे लेकर पुलिस की कार्रवाई में कोई धारा नहीं लगाई गई और केवल इसमें धारा 323 व 506 के तहत कार्रवाई दिखाई गई है। हरमीत सिंह टिंकू ने इस बारे में विस्तार से जानकारी देते कहा कि ये पूरा मामला गुरुद्वारे में हो रही बेअदबी से जुड़ा है, जिसके लेकर मेरी ओर से एसजीपीसी में शिकायत भी दी गई है। उन्होंने बताया कि कुछ राजनीतिक लोगों की छत्रछाया के चलते थाना पीएयू इस मामले में एफआईआर तक दर्ज करने को तैयार नहीं थी। जिसे लेकर आज वे अपनी पत्नी बेटे व कुछ मोहल्ला निवासियों को साथ लेकर पुलिस कमिश्नर आफिस में सीपी से मिलने गए थे और उनके ध्यान में पूरा मामला लाया था। जिसके बाद ही पुलिस थाना आज हरकत में आता दिखा और ये आधी अधूरी कार्रवाई कर आरोपी को बचाने में जुटी हुई है। ------- ये है पूरा मामला जैसा कि शिकायतकर्ता जश्नप्रीत सिंह के पिता हरमीत सिंह टिंकू ने बताया कि उनकी ओर से एक्स ब्लॉक स्थित शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्धारे में हो रही बेअदबी जिसमें गुरुद्धारे में कुत्ते को नहलाने, निशान साहिब की बेअदबी सहित कईं अन्य तरह की बेअदबी की शिकायत एसजीपीसी में की थी। जिसे लेकर एक टीम बीती 30 जनवरी को गुरुद्वारे में आई थी और इसे लेकर चैरी के पिता व परिवार से कईं तरह के सवाल पूछ जबाव तलबी की गई। उसी दिन उनका बेटा जो एक्टिवा में सड़क किनारे खड़ा था को कार से टक्कर मार दी गई। जिसके चलते उसका एक्टिवा टूट गया। इस दौरान जश्नप्रीत सिंह टूटे एक्टिवा में कार का पीछा कर आरोपी के घर पहुंच गया। जहां उसने आरोपी चैरी को बताया कि उनकी स्वीफट कार उसे टक्कर मार कर आई है, जिससे उसका पूरा एक्टिवा टूट गया। इस दौरान चैरी ने पहले तो एक्टिवा ठीक करवाने की बात कही, लेकिन जब उसे पता चला कि जश्नप्रीत सिंह हरमीत सिंह का बेटा है तो उसे आठ दस थप्पड़ मौके पर ही मार डाले और उसके केस पकड़ उससे मारपीट की। आपको बता दें कि चैरी आहलूवालिया पहले वेस्ट हल्के में यूथ कांग्रेस का प्रधान था और तत्कालीन उसके राजनीतिक आंकाओं ने ही बिना चुनाव के उसे वेस्ट हल्के का प्रधान बनवा दिया था। लेकिन जब वेस्ट हल्के की बागडोर आम आदमी पार्टी के हाथ में आई तो चैरी ने भी अपना पाला बदलते हुए मौजूदा विधायक गुरप्रीत गोगी के साथ तालमेल बिठा अपना धंधा पाानी चला लिया।
Police Action On Former Congress Leader Cherry Ahluwalia For Assaulting A 14 Year Old Youth