September 19, 2026 06:30:37
गायक श्री बराड़ को मिली धमकी, सोशल मीडिया पर लाइव हो कहा कांग्रेसी नेता अपने कुत्तों- बिल्लों से फोन

गायक श्री बराड़ को मिली धमकी, सोशल मीडिया पर लाइव हो कहा कांग्रेसी नेता अपने कुत्तों- बिल्लों से फोन करवा रहें

Feb2,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाबी सिंगर श्री बराड़ की नई ऐल्बम बेड़ियां रिलीज होने के बाद उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। श्री बराड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव होकर कांग्रेस के नेताओं पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने कुत्तों-बिल्लों से फोन करवा कर उसे जान से मारने की धमकियां दिला रहे हैं। श्री बराड़ द्वारा दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान किसान एंथम- गीत गाया था। जो कि काफी फेम्स भी हुआ था। किन हालात से गुजर रहा हूं, बताना मुश्किल कांग्रेस के नेताओं के नाम लिए बगैर श्री बराड़ ने कहा वह बता नहीं सकते कि अपनी जिंदगी में किन-किन चीजों को सह रहा हूं, कैसे हालात से गुजर रहा हूं। किसान आंदोलन के दौरान बहुत कुछ देखा और कई गुंडो के फोन आते थे। राजनेताओं से धमकियां मिलती थी। जिनसे बचने के लिए पैसे देता हूं। गायक श्री बराड़ ने कहा कि पंजाब के हक में बोलने का उसे यह सिला मिल रहा है, इससे अच्छा कि वह अपना जीवन ही खत्म कर ले। उन्होंने कहा कि जब मैंने -बेड़ियां- गाना निकाला तो उसके बाद भी मुझे बहुत कुछ कहा गया। मैं पंजाब का दिया खाता हूं बराड़ ने कहा कि आप हजार कलम मेरे खिलाफ चला लो, आपके पास एक ही हल है, आप मुझे किसी से गोली मरवा दो, मैं उस दिन टिक जाऊंगा, नहीं तो अपनी एक कलम से आप सभी की नींद उड़ा कर रखूंगा। मैं पंजाब का दिया खाता हूं और पंजाब के लोगों को सब पता है। आगे उन्होंने कहा कि यदि मैंने धमकाने वाले लीडरों के नाम ले दिए, तो उन्हें अच्छी तरह पता लग जाएगा कि धमकाने का क्या मतलब होता है।

Singer Shri Brar Received A Threat Went Live On Social Media And Asked Congress Leaders To Call Their Dogs And Cats



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं