अमृतसर। अमृतसर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने एक बार फिर ड्रोन गिराने में सफलता हासिल की है। देर रात आवाज सुनने के बाद जवानों ने ड्रोन की तरफ फायरिंग की। इसके बाद ड्रोन के वापस जाने की आवाज किसी ने नहीं सुनी। इस पर बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू कियाा। इसी दौरान ड्रोन खेतों में गिरा मिला। घटना अमृतसर के सरहदी गांव कक्कड़ की है। BOP कक्कड़ के पास 22 बटालियन के जवान गश्त पर थे। देर रात उन्हें अचानक ड्रोन की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद जवानों ने आवाज की तरफ फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने ड्रोन का पीछा भी किया। कुछ समय बाद ड्रोन की आवाज आना बंद हो गई। पाकिस्तान नहीं लौटा ड्रोन बीएसएफ जवानों ने बताया कि जिस ड्रोन पर फायरिंग की गई, वे पाकिस्तानी सीमा में वापस नहीं लौटा। जिसके बाद अमृतसर बॉर्डर पर रात के समय से ही सर्च अभियान शुरू कर दिया गया। सुबह BSF जवानों ने सर्च के दौरान गांव कक्कड़ के खेत से ड्रोन को रिकवर कर लिया है। उन्होंने कहा कि ड्रोन के साथ एक पैकेट था। जिसमें से करीब पांच किलो हेरोइन मिली है। 2 जनवरी को गुरदासपुर में घुसा था ड्रोन बीएसएफ जवानों ने इस साल का यह दूसरा ड्रोन जब्त किया है। इससे पहले 2 जनवरी को गुरदासपुर के बॉर्डर में पाक की तरफ से ड्रोन आया था। जिस पर फायरिंह की गई और फिर टूटा हुआ ड्रोन बरामद हुआ था। यह ड्रोन गुरदासपुर के गांव घनिके बेट के खेतों से रिकवर किया था। हालांकि पिछले साल भी एक दर्जन के करीब ड्रोन बीएसएफ ने गिरा डाले थे।
Pakistani Drone Entered The Border Again Bsf Shot It Down Heroin Consignment Recovered