September 18, 2026 04:23:21
पंजाब में वेरका दूध के दाम बढ़ाए, 3 से 4 रुपए प्रति लीटर हुआ महँगा

पंजाब में वेरका दूध के दाम बढ़ाए, 3 से 4 रुपए प्रति लीटर हुआ महँगा

Feb3,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब कैबिनेट मीटिंग में पेट्रोल के दाम बढ़ाए जाने के बाद अब राज्य की जनता को दूसरा झटका वेरका ने दे दिया है। शुक्रवार को जहां अमूल ने अपने दूध के दाम 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए हैं, वहीं वेरका ने भी शनिवार से पूरे पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ में दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है। वेरका ने अपने दूध के दाम 3 से 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए हैं। पंजाब में वेरका का स्टैंडर्ड मिल्क जहां पहले 57 रुपए प्रति लीटर मिल रहा था, अब वह 60 रुपए के अनुसार मिलेगा। वहीं फुल क्रीम के दाम 60 रुपए से 66 रुपए प्रति लीटर कर दिए गए हैं। इसके साथ ही वेरका ने टोंड मिल्क के दामों में भी 3 रुपए प्रति मिल्क के अनुसार बढ़ोतरी की है। पहले जहां यह दूध 51 रुपए प्रति लीटर मिलता था, अब ये 54 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। गाय का दूध भी हुआ महंगा वेरका ने अपने गाय के दूध को भी महंगा कर दिया है। 500 मिली लीटर के गाय के दूध का पैकेट जहां पहले 27 रुपए में आता था, अब 28 रुपए में मिलेगा। वहीं 1.500 मिली लीटर का पैकेट जहां 75 रुपए में मिलता था, अब वह 80 रुपए में मिलेगा।

Verka Milk Prices Increased In Punjab Costlier By Rs 3 To 4 Per Liter

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं