नवा शहर। पंजाब में अराजक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नवांशहर के उपमंडल बंगा के तहत आते गांव भोरा में बने स्पोर्ट्स क्लब की दीवार पर खालिस्तान समर्थकों की धमकी के साथ कारतूस लटका मिला है। लिखी मिली। अराजक तत्वों की इस हरकत से इलाके में दहशत का माहौल है। धमकी के बीच पॉलीथिन की एक पॉकेट में डालकर जिंदा कारतूस लटकाया हुआ था। कारतूस वाले एरिया को मार्क करके संकेतक के साथ पंजाबी में लिखा हुआ था -आह देख लओ, कमेटी ते एनआरआई-। नीचे क्रॉस के निशान बनाकर सीधे-सीधे कमेटी और एनआरआई को धमकाने की कोशिश की गई। इस संबंध में सदर थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर राजीव शिकायत दी गई। पुलिस जांच शुरू कर दी है। फुटबाल मैच का किया जा रहा आयोजन गांव के सरपंच रणजीत सिंह ने बताया कि उनके गांव भोरा में स्पोर्ट्स क्लब है। भोरा स्कूल के मैदान में नौजवान सभा, एनआरआई भाई और गांव पंचायत के सहयोग के साथ हर साल फुटबाल के मैच करवाए जाते हैं, लेकिन किसी ने इसमें खलल डालने की कोशिश की और धमकाने की भी कोशिश की है। जिसने भी यह हरकत की है वह नहीं चाहता कि यहां पर कोई खेल गतिविधि हो। इस साल 10 फरवरी से 15 फरवरी तक फुटबाल टूर्नामेंट करवाया जा रहा है।
Live Cartridge Hanging On The Wall Of Sports Club Threatening Khalistan Wrote Ah Dekh Lao Committee Te Nri