ई न्यूज पंजाब, लुधियाना पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमों ने वीरवार को बहादुर के रोड, ताजपुर रोड व राहों रोड पर स्थित दर्जनों डाइंगों इंडस्ट्री में चेकिंग करते हुए जहां उनके एफयूलेंट ट्रीटमेंट प्लांटों की वर्किंग चैक की और वहीं उनके सैंपल भी भरने की कार्रवाई की। बतााया जाता है कि पीपीसीबी की ओर से ये चेकिंग बाहरी टीमों के जरिए करवाई गई। जिसें एक दर्जन भर मुलाजिम थे। बताया जाता है कि इस जांच की यहां के स्टाफ को भी भनक नहीं थी और बाहरी स्टाफ से क्रास चेकिंग करवा लोकल स्टाफ की भी कारगुजारी को परखा जा रहा है। इस अवसर पर उक्त टीमों ने सनराइज डाइंग, संगत डाइंग, जिंदल डाइंग, गणपति डाइंग, फोकल प्वाइंट बीएस संधू डाइंग, सुविधि कॉस्टन, चीमा चाैक स्थित ओम प्रोसेसर, राहों रोड पर पवन डाइंग, कोमल डाइंग, योगिता डाइंग, ताजपुर रोड पर मेघा डाइंग, बहादुके रोड़ ओसवाल डाइंग सहित कईं अन्य डाइंग चैक की है। इस बारे में पीपीसीबी के चेयरमैन प्राे. सतविंदर सिंह मरवाहा ने कहा कि ये केवल सामान्य चेकिंग हैं और इस जांच में बाहरी स्टाफ की दो टीमें तैयार कर ये चेकिंग करवाई गई है। भारत भू ष ण आ श, बिट्टू,षषमिलग
Ppcb raid dying industries