रूपनगर। नंगल में सोमवार सुबह पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एसडीएम ऑफिस में अचानक छापामारी की। इस दौरान उन्हें ऑफिस के कई कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। साथ ही कई कर्मचारी समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। मंत्री बैंस ने गैरहाजिर पाए गए सभी कर्मचारियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया। बैंस ने ऑफिस में अनियमितताएं देख वहां मौजूद कर्मचारियों को आमजन से संबंधित सभी कामों को एक सप्ताह में पूरा करने के आदेश दिए। साथ ही अगले सोमवार दोबारा जांच करने की बात कही। मंत्री बैंस सोमवार सुबह 10 बजे अचानक एसडीएम ऑफिस पहुंच थे। यहां उनके सवाल-जवाब करने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही मंत्री द्वारा सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई। उन्होंने हर काउंटर के सामने जाकर कर्मचारियों से पूछताछ की। रिकॉर्ड भी खंगाला गया मंत्री हरजोत बैंस ने ऑफिस के रिकॉर्ड की जांच भी की। साथ ही कर्मचारियों के ऑफिस पहुंचने के समय और लौटने के समय बारे भी जानकारी ली। भविष्य के लिए सभी कर्मचारियों को सतर्कता और ईमानदारी से काम करने को चेताया। मंत्री ने कहा कि अगली बार जांच के दौरान कोई दया नहीं की जाएगी।
Minister Bains Raids Sdm Office Suspends Absent Employees Orders To Finish All Work In 1 Week