September 19, 2026 00:15:19
पंजाब की मान सरकार अब जेट एयरक्राफ्ट खरीदेगी, पायलट को देगें चार लाख सैलरी, सरकार पर बढ़ेगा बोश

पंजाब की मान सरकार अब जेट एयरक्राफ्ट खरीदेगी, पायलट को देगें चार लाख सैलरी, सरकार पर बढ़ेगा बोश

Feb8,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब की मान सरकार अब जल्द ही आराम दायक हवाई यात्रा करेगी। इसके लिए राज्य सरकार के बेड़े में अब जल्द ही 8-10 सीटर फिक्स्ड विंग जेट एयरक्राफ्ट शामिल होने वाला है। मान सरकार ने इसके लिए विभिन्न एयर चार्टर सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से आवेदन भी हासिल कर लिए हैं। चार्टर कंपनियों को पैनलबद्ध होने के लिए 27 जनवरी 2023 तक आवेदन भेजने थे। पंजाब में AAP की मान सरकार अब जल्द ही निर्धारित नियम-शर्तों और बेहतर ऑफर के आधार पर एक कंपनी को सिलेक्ट करेगी। इसके बाद राज्य सरकार के सरकारी हेलिकॉप्टर के अलावा निजी फिक्स्ड विंग जेट भी पंजाब के आसमान से अन्य राज्यों में जाता दिखाई देगा। पायलट को देंगे 4 लाख वेतनमान पंजाब सरकार CM भगवंत मान के प्राइवेट जेट के पायलट को 3 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के साथ 4 लाख रुपए मासिक वेतनमान देगी। इसके अलावा 25 हजार रुपए मासिक फिक्स्ड हाउस रेंट अलाउंस और 2 हजार रुपए मासिक फिक्स्ड मोबाइल अलाउंस भी दिया जाएगा। ऐसे में पंजाब सरकार द्वारा पहले ही बैंकों से लिया गया भारी-भरकम कर्ज और सरकारी विभागों की बकाया राशि समेत साल 2024 के चुनावों के मद्देनजर आर्थिक बोझ पहले से कहीं अधिक बढ़ने का अनुमान है। पंजाब सरकार पर पड़ेगा बोझ साल 2024 के चुनावों के मद्देनजर पंजाब की मान सरकार द्वारा प्राइवेट जेट का अधिक इस्तेमाल किया जाना संभावित माना जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार पर आर्थिक खर्च पहले से कहीं अधिक बढ़ेगा। राज्य सरकार ने बीते करीब 11 महीने में अपने सरकारी हेलिकॉप्टर के अलावा किराए पर हायर किए प्राइवेट जेट का भी कई बार इस्तेमाल किया है। सरकार को इसका एक दिन का किराया काफी अधिक वहन करना पड़ता है। गुजरात चुनाव के दौरान पंजाब सरकार को प्राइवेट जेट का एक-डेढ़ दिन का खर्च करीब 45 लाख रुपए वहन करना पड़ा है। बावजूद इसके कई बार इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। CM भगवंत मान समेत अन्य नेताओं को इस जेट की पंजाब में अधिक जरूरत न होकर अन्य राज्यों में ट्रैवल के लिए अधिक जरूरत पड़ती है। क्योंकि AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी प्राइवेट जेट से अन्य राज्यों में ट्रैवल करते रहे हैं। सरकार आने से पहले सीएम मान कसते थे तंज भगवंत मान पंजाब के सीएम बनने से पहले बतौर सांसद कांग्रेस और शिअद के नेताओं पर प्राइवेट जेट के इस्तेमाल पर कई बार तंज कसते रहे हैं। पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले विपक्ष के नेताओं पर मान के यह तंज अकसर सुनाई देते रहे हैं, लेकिन अब वह स्वयं भी फिलहाल एक साल के लिए प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करने वाले हैं।

Mann Government Of Punjab Will Now Buy Jet Aircraft Will Give Four Lakh Salary To The Pilot The Burden Will Increase On The Government



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं