September 17, 2026 18:44:21
सिमरजीत सिंह बैंस जेल से रिहा, लोक इंसाफ पार्टी की कमान या भाजपा में होंगे शामिल की भी स्थिति होगी स

सिमरजीत सिंह बैंस जेल से रिहा, लोक इंसाफ पार्टी की कमान या भाजपा में होंगे शामिल की भी स्थिति होगी साफ

Feb10,2023 | Enews Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना पंजाब के लुधियाना से पूर्व विधायक और लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस को रेप के मामले सहित अन्य 16 मुकदमों में जमानत मिल गई है। बैंस करीब डेढ़ बजे बरनाला जेल से बाहर आए और लुधियाना शिमलापुरी स्थित अपने निवास के लिए रवाना हो गए। उधर दूसरी ओर उनके समर्थकाें की उनके घर भीड़ जुटनी शुरु हो गई है। अगले तीन महीने तक कौंसलर चुनाव का सिलसिला शुरु हो जाएगा और उससे पहले लोक इंसाफ पार्टी का गिरता ग्राफ संभालना बड़ी समस्या रहेगा। जेल से बाहर आने के बाद सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि वह पंजाब के लोगों की दुआओं और परमात्मा का धन्यवाद करते हैं। साथ ही हाईकोर्ट जोकि इंसाफ का मंदिर है उसका धन्यवाद करते हैं। हाईकोर्ट ने झूठे डाले गए केसो में उन्हें जमानत दी है। इससे पहले सोशल मीडिया पर उसके समर्थकों ने पोस्ट डाली थी कि बैंस के स्वागत के लिए शहर वासी जरूर पहुंचे। कौंसलर चुनाव में पिछले 15 सालों से बैंस गुट की पैंठ बैंस के जेल जाने के बाद लोक इंसाफ पार्टी का महानगर में ग्राफ गिर चुका है। पार्टी को फिर से मजबूत करने के लिए सिमरजीत बैंस को अब नए सिरे से कमान संभालनी पड़ेगी। ऐसे में बैस के लिए अपना वर्चस्व कायम रख पाना बड़ा चैलेंज रहेगा। पिछले करीब 15 से 20 सालों में बैंस का आत्म नगर व साउथ विधानसभा में कौंसलर चुनाव में बड़ी पैंठ रही है और वे इन दोनों ही विधानसभा से दस से बीस कौंसलर जीता कर निगम सदन में पहुंचाते रहे हैं। अब बैंस आने के बाद दोबारा से बिखरती लोक इंसाफ पार्टी को संभालेंगे या फिर बैंस भाजपा में शामिल होंगे ये आने वाले दो सप्ताह तक साफ हो जाएगा।

Simarjit Singh Bains Released From Jail



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं