September 17, 2026 18:45:28
पूर्व कांग्रेस मंत्री पर विजिलेंस ने फिर कसा शिकंजा, होशियारपुर में बनी महलनुमा कोठी की पैमाइश की, ह

पूर्व कांग्रेस मंत्री पर विजिलेंस ने फिर कसा शिकंजा, होशियारपुर में बनी महलनुमा कोठी की पैमाइश की, हर चीज की बनाई लिस्ट

Feb15,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। होशियारपुर से पूर्व कांग्रेस मंत्री रहे सुंदर शाम अरोड़ा पर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की और से दोबारा से शिकंजा कसने की तैयारी शुरु कर दी गई है। अब विजिलेंस ने अरोड़ा की होशियारपुर में महल की तरह बनाई कोठी की पैमाइश करने पहुंचने गई है। विजिलेंस को आशंका है की अरोड़ा ने इस कोठी को भ्रष्टाचार के पैसों से बनाया है। टीम ने फीता पकड़ कर सारे घर की पैमाइश की है। यहां तक कि घर में कौन-कौन सी महंगी चीज लगी है, इसकी भी एक लिस्ट तैयार की है। विजिलेंस ने रसोई से लेकर बाथरूम-बैडरूम मे फ्लोर से लेकर छत कर सारी चीजें नोट की है। बता दें कि इंडस्ट्रियल प्लॉट घोटाले और 50 लाख रुपए की रिश्वत देने के मामले पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा फंसे हुए है। वे अभी जेल में बंद है। आरोप है कि उन्होंने मंत्री बनने के बाद होशियारपुर में महलनुमा घर बनाया था। विजिलेंस अब इस संपत्ति को भी घोटालों और भ्रष्टाचार की कमाई से जोड़ने जा रही है। टाउनशिप की फाइल से गायब किए जरुरी पन्ने विजिलेंस मोहाली इंडस्ट्रियल एरिया फेज 9 स्थित उस जगह की जांच कर रही है जो गुलमोहर रियल एस्टेट कंपनी को कांग्रेस शासन के दौरान टाउनशिप बनाने के लिए दे दी थी। इस मामले में तत्कालीन कार्यकारी डायरेक्टर एसपी सिंह भी विजिलेंस के शिकंजे में हैं। टाउनशिप के लिए जो फाइल अप्रूव हुई थी। उसमें से दो महत्वपूर्ण दस्तावेज हटाकर उनमें दूसरे दस्तावेज लगाए गए हैं। यहां पर 1987 की डीड के अनुसार प्लॉट सिर्फ औद्योगिक उद्देश्य के लिए प्रयोग किया जा सकते थे। लेकिन गुलमोहर रियल एस्टेट कंपनी ने इस पर टाउनशिप बनाने का काम शुरू कर दिया।ृ

Vigilance Tightens Screws On Former Congress Minister Measured Palatial Kothi Built In Hoshiarpur Made List Of Everything



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं