जहां एक ओर आम पब्लिक अपने अपने प्लॉटों की एनओसी लेने को गलाड़ा के चक्कर काट रहे हैंं, तो वहीं गलाड़ा के एडिश्नल चीफ एडमिनस्ट्रेटर के पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी अमरिंदर सिंह मल्ली छुटटी पर चले गए हैं। सुनने में आ रहा है कि इसका बड़ा कारण पब्लिक के कामों का न होना बताया जा रहा है। पब्लिक के कामों में सबसे अहम एनओसी का मुददा है। सूत्र ये भी बता रहे हैं कि एसीए गलाड़ा अमरिंदर सिंह मल्ली व सीए गलाड़ा का चार्ज देख रही आईएएस अधिकारी अमरप्रीत कौर संधू के बीच भी कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा था और मल्ली का करीब एक महीने की लंबी छुटटी पर जाने की ये भी अहम वजह मानी जा रही है। बताया जाता है कि अमरिंदर मल्ली को छुटटी पर गए दस दिन हो गए हैं और अभी तक उनका चार्ज किसी अधिकारी को नहीं दिया गया है। डिपार्टमेंट का इस तरह के रवैये के कारण ही यहां अपने वाली पब्लिक रोजाना अपने घंटों खराब कर वापिस लौट जाती है। हालांकि इस बारे में अमरिंदर सिंह मल्ली व सीए गलाड़ा से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। सीए गलाड़ा की कारगुजारी पर उठ रहे सवाल बात करें गलाड़ा का चार्ज देख रही चीफ एडमिनस्ट्रेटर अमनप्रीत कौर संधू की तो एनओसी जैसे गंभीर मुददे पर उनकी कारगुजारी एकदम से फेल रही है। गलाड़ा में आम पब्लिक के एनओसी के लिए चक्कर कटवाए जा रहे हैं। जेई से लेकर एटीपी तक का स्टाफ और क्लैरिकल स्टाफ आम पब्लिक से सीधे मुंह बात करने तक काे तैयार नहीं। ऐसे में उक्त स्टाफ से टाउम बाउंड समय में एनओसी की बहाली किसी भी मायने में संभव नहीं है। यही कारण है कि पब्लिक जिन्होंने लाखों रुपए की अपनी गाढ़ी मेहनत से प्लाटों की साैदेबाजी कर रखी है और गलाड़ा के बेखौफ रवैये से पंजाब सरकार की भी जमकर किरकिरी हो रही है। अगर सीए गलाड़ा की ओर से स्टाफ को एनओसी मुहैया करवाने के लिए टाउंम बाउंड समय दिया गया होता तो किसी के लॉगआन में ये फाइल खड़ी नहीं रहती और जिम्मेदार स्टाफ पर तुरंत एक्शन किया जाता, लेकिन ऐसा विभाग में कुछ नहीं हैं। सूत्र बताते हैं कि आम पब्लिक डीलिंग के मामले में एसीए अमरिंदर सिंह मल्ली के पास तो लोग अपनी समस्या को लेकर पहुंच रहे थे, लेकिन सीए गलाड़ा आम पब्लिक के साथ भी बेहद कम डीलिंग रखती थी। यही कारण है कि पब्लिक के काम न होने की सूरत में अमरिंदर मल्ली अपने चार्ज से छुटटी ले गए। सुनने में अब ये भी आ रहा है कि सरकार एक दो दिन में गलाड़ा एसीए के पद पर नया अफसर तैनात कर सकता है।
Fed Up With The Pendency Of Noc Pcs Officer Amarinder Malli Took Leave From Glada Aca Charge