लुधियाना, 17 फरवरी :। नगर निगम की ओर से अवैध निर्माणों के खिलाफ जारी अभियान के तहत आज घुमारमंडी में दो कामशिर्यल बिल्डिंगों पर कार्रवाई की गई। इनमें एक बिल्डिंग घुमारमंडी चौपाटी साइट पर बन रही कामशिर्यल बिल्डिंग थी और इसके अलावा एक अन्य बिल्डिंग पर ये कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि बिल्डिंग निर्माण नियमों का उल्लंघन कर किया जा रहा है। नगर निगम एसई व एमटीपी का चार्ज देख रहे संजय कंवर की ओर से की गई। संजय कंवर ने कहा कि नियमित चेकिंग के दौरान अधिकारियों के ध्यान में उल्लंघन आया, जिसके बाद नगर निगम कमिश्नर डॉ. शेना अग्रवाल के निर्देश पर दोनों बिल्डिंग के अवैध हिस्सों को गिराने का अभियान चलाया गया। एमसी ने गुरुवार को मॉडल टाउन एक्सटेंशन और मॉडल टाउन गोल मार्केट में चार अवैध बिल्डिंगों में भी तोडफोड की थी। बात करें घुमारमंडी अवैध बिल्डिंगों का गढ़ रहा है और बिल्डिंग प्लान कुछ पास करवाकर मौके पर बिल्डिंग कुछ ओर खड़ी कर ली जाती है। जिसके बाद राजनीतिज्ञों की सिफारिश के जरिए ही आगे का सफर बिल्डिंग मालिक की ओर से तय किया जाता है। एमटीपी कंवर ने निवासियों से आग्रह किया कि वे नगर निकाय से बिल्डिंग प्लान स्वीकृत कराएं और मानदंडों के अनुसार भवनों का निर्माण करें, अन्यथा अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
Mc Demolished Two Illegal Commercial Buildings In Ghumar Mandi