September 17, 2026 18:43:53
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन रमन बालासुब्रमण्यम आय से अधिक संपत्ति के घेरे में विजिलेंस ने कि

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन रमन बालासुब्रमण्यम आय से अधिक संपत्ति के घेरे में विजिलेंस ने किया तलब, दर्ज हो सकती है नई एफआईआर

करोड़ों के घोटाले की एफआईआर के बाद अब नए मामले में फंस सकते हैं पूर्व चेयरमैन

Feb20,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में करोड़ों के घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रमन बालासुब्रह्मण्यम अब एक नए मामले में विजिलेंस ईओ विंग के घेरे में आ गए हैं । यह मामला आय से अधिक संपत्ति जोड़े जाने से संबंधित है। इससे एक बात साफ है कि विजिलेंस रमन बालासुब्रमण्यम को अब एक नए मामले के जरिए घेरे में लेने की तैयारी में है। बालासुब्रह्मण्यम आज विजिलेंस के ईओ विंग के समक्ष पेश हुए थे, जिसमें विजिलेंस की ओर से उनसे इस मामले के तहत पूछताछ की गई। जानकारी मुताबिक विजिलेंस की ओर से कई तरह के सवाल रमन बालासुब्रमण्यम से पूछे गए हैं, जिनका जवाब उन्हें अगले आने वाले दिनों में देना होगा। जानकारी मुताबिक इस मामले में विजिलेंस की ओर से रमन बालासुब्रमण्यम को एक नोटिस भेजा गया था। प्राप्त जानकारी मुताबिक रमन बालासुब्रमण्यम की ओर से बतौर चेयरमैन के पद पर रहते हुए उन्होंने बीआरएस नगर के नजदीक एक प्राइवेट कॉलोनी में आलीशान कोठी, पॉश इलाके में दो प्लॉट, मोहाली में करीब 3.50 करोड़ का लग्जरी फ्लैट, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में दो एमआइजी फ्लैट सहित कई अन्य तरह की प्रॉपर्टी जोड़ी है। जिसके तहत यह इंक्वायरी शुरू कर गई है अगर रमन बालासुब्रमण्यम इस जांच के तहत अपनी पूरी सफाई नहीं दे पाते तो विजिलेंस उन पर आय से अधिक संपत्ति का भी एक नया मामला दर्ज कर सकती है। गौर हो की रमन बालासुब्रमण्यम का जगराओं के नजदीक एक पेट्रोल पंप है और उनकी पत्नी एक ऋषि नगर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रिंसिपल है। हालांकि इस मामले में हाईकोर्ट के आदेशों के तहत वह विजिलेंस की गिरफ्त से बाहर है। -- स्टाफ से डरा धमकाकर काम लेते थे रमन बालासुब्रमण्यम गौर हो कि विजिलेंस की ओर से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में करोड़ों रुपए के घोटाले से संबंधित एक बड़ी एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की पूर्व ईओ कुलजीत कौर सहित कई अन्य अफसर कर्मचारी जेल की हवा खा चुके हैं, लेकिन इन सभी आरोपियों की अधिकतर कारगुजारी पूर्व चेयरमैन और लोकल गवर्नमेंट के पूर्व मंत्री के आदेशों के तहत ही अमल में लाई गई थी। ट्रस्ट के अफसरों को यह भ्रम था कि ऐसे नेताओं की छत्रछाया में उनके गलत कामों को शेल्टर मिलता जाएगा और वह हर कार्रवाई से बचे रहेंगे। लेकिन सरकार बदलते ही उनके यह भ्रम टूटा और विजिलेंस की ओर से दर्ज एफआईआर के तहत अफसर व मुलाजिम तो इस कार्रवाई के दायरे में आ गए, लेकिन अभी तक इस पूरे मामले का अहम आरोपी जिसके दिशा निर्देशों और कार्रवाई करने का डरावा देकर हर काम करवाने वाला पूर्व चेयरमैन रमन बालासुब्रह्मण्यम अभी भी सलाखों से बाहर है । वही इस बारे में जब विजिलेंस ईओ विंग के एसएसपी सुबा सिंह से बात की गई तो उन्होंने साफ किया कि विजिलेंस की ओर से आय से अधिक संपत्ति के मामले में उससे यह पूछताछ की जा रही है और अगर वह इसमें सही से जवाब नहीं दे पाते तो उन पर यह नया मामला दर्ज हो सकता है उन्होंने कहा कि उनके पास उनकी ओर से बतौर चेयरमैन जुटाई गई प्रॉपर्टी के कई अहम सबूत है जिनके तहत यह कार्रवाई शुरू की गई है।

Vigilance Summons Raman Balasubrahmanyam In New Investigation



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं