September 19, 2026 00:13:21
गवर्नर ने पंजाब के बजट सेशन को मंजूरी देने से किया इंकार, बोले सीएम मान ने दिए अपमानजनक जवाब, कानूनी

गवर्नर ने पंजाब के बजट सेशन को मंजूरी देने से किया इंकार, बोले सीएम मान ने दिए अपमानजनक जवाब, कानूनी राय लेकर लेगें फैसला

Feb23,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। सीएम भगवंत मान और गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है । अब पंजाब गवर्नर ने सीएम भगवंत मान को एक लेटर लिखा है। जिसमें उन्होंने विधानसभा के बजट सेशन को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। गवर्नर ने सीएम मान द्वारा उन्हें 13 फरवरी को भेजे गए लेटर और ट्वीट पर कानूनी राय लेने के बाद ही बजट सेशन बुलाने के अनुरोध पर फैसला लेने की बात कही। पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने सीएम भगवंत मान द्वारा उन्हें लिखे गए लेटर को असंवैधानिक और अपमानजनक बताया है। साथ ही यह भी कहा है कि वह मामले में कानूनी राय लेंगे और इसके बाद ही उनके लेटर का जवाब देंगे। पहले हो चुका विवाद गौरतलब है कि पंजाब के सरकारी टीचरों को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर भेजने के मुद्दे पर गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित और सीएम भगवंत मान एक-दूसरे के आमने-सामने हुए थे। सीएम मान ने गवर्नर का नाम लिए बिना तंज कसते हुए यह भी कहा था कि पंजाब के फैसले जनता द्वारा चुने लोग (इलेक्टेड) ही लेंगे, सिलेक्टेड नहीं। गवर्नर ने लेटर में सीएम को कहा अपमानजनक शब्दावली प्रयोग की पंजाब गवर्नर बीएल पुरोहित के सीएम मान को लिखे लेटर में उनके द्वारा पूछे गए सवालों का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही इन्हें असंवैधानिक बताते हुए कानूनी सलाह के बाद जवाब देने को कहा है। उन्होंने अपने लेटर में ये भी कहा कि सीएम मान ने उन्हें जो जवाब दिए वे गैरसंविधानिक है। जबकि इन जवाब से उनका अपमान भी हुआ है। जिससे स्पष्ट है कि आगामी दिनों में गवर्नन और सीएम पंजाब के बीच तल्खी पहले से अधिक तेज होने वाली है।

The Governor Refused To Approve The Budget Session Of Punjab Said Cm Mann Gave Derogatory Answers Will Take A Decision After Taking Legal Opinion



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं