फ़ूड सप्लाई विभाग में हुए दो हजार करोड़ को फूड, टेंडर व ट्रांसपोर्ट घोटाले के मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू समेत चार आरोपियों द्वारा हाईकोर्ट में लगाई जमानत याचिका पर बहस का दौर समाप्त हो गया है और कोर्ट ने दोनों पक्षों की तीखी बहस के बाद इस मामले पर अपना फैसला रिजर्व रख दिया है। इस मामले में जज की ओर से फिलहाल कोई नई तारीख नहीं दी गई और संभवता अगली तारीख में आशू सहित चारों अन्य आरोपियों को अदालत से राहत मिलने की पूरी संभावना भी जताई जा रही है। गौर हो कि पूर्व मंत्री आशू द्वारा जमानत याचिका लगाने पर हाईकोर्ट की तरफ से विजिलेंस से जवाब मांगा गया था। जिस पर विजिलेंस ने अपना जवाब सबमिट कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षाें की बहस भी कोर्ट ने इन तीन तारीखों में सुन ली है। गौर हो कि बीती 3 फरवरी को पूर्व मंत्री आशू, दोनों डीएफएससी, आढ़ती कृष्ण लाल धोतीवाला और ठेकेदार तेलूराम ने हाईकोर्ट में जस्टिस अनूप चितकारा की कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। जिसके बाद से लगातार हाईकोर्ट में इस याचिका की सुनवाई लगातार जारी थी।
Court Reserved On Bail Of Former Minister Ashu And Four Others