September 19, 2026 00:10:31
सतलुज क्लब- दावा बेस्ट फूड परोसने का और सनैक्स की प्लेट से निकला लोहे के पेच

सतलुज क्लब- दावा बेस्ट फूड परोसने का और सनैक्स की प्लेट से निकला लोहे के पेच

Feb28,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

जहां एक तरफ सतलुज क्लब में नई टीम की ओर से बेहतरीन फूड परोसने के दावे क्लब चुनाव में खडे़ उम्मीदवारों की ओर से किए जा रहे थे, वहीं अब जब क्लब की नई टीम अपना चार्ज संभाल चुकी है तो इस दौरान क्लब की बार में ड्रिंक ले रहे मैंबर्स की सनैक्स प्लेट में से पेच निकलने का हैरानी जनक मामला सामने आया है। बताया जाता है कि क्लब मैंबर बृज मोहन अग्रवाल अपने साथियों के साथ बार में बैठे थे और उनकी ओर से बेकड वेज आर्डर किया गया था। इस दौरान सनैक्स खाते हुए इसमें से एक पेच मुंह में आ लगा। जिसके बाद सब मैंबर ये देखकर हैरान हो गए कि ये लोहे का पेच है और लापरवाही के चलते इसे आर्डर में सर्व कर दिया गया। हालांकि इस दौरान बार में ये भी जमकर चर्चा हुई कि अगर ये पेच फूड नाली में चला जाता तो क्या होता। इस दौरान मौके पर संजय अरोड़ा, निर्दोष कपूर, राजेश, बलविंदर भंवरा, अनिल जैन, क्लब के पूर्व जरनल सेक्रेटरी रहे संजय अरोड़ा बल्ला भी बार मौजूद थे। हालांकि इस दौरान मैस सेक्रेटरी मनिंदर सिंह बेदी भी मैंबर्स के पास पहुंचे और वे भी खाने की प्लेट में पेच देख दंग रह गए। हालांकि वे मौके पर क्लब मैंबर्स को समझा बुझा कर मनाने की कोशिश करते दिखे, जबकि क्लब के महासचिव डा. अजीत सिंह चावला उनके पास इस संबंधी कोई सूचना न आने की बात कह पूरे मामले से बचते दिखाई दिए।

Sutlej Club Claims To Serve The Best Food And Iron Screws Came Out Of The Plate Of Snacks

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं