September 19, 2026 00:13:43
लोगों पर महंगाई की और मार पड़ी, रसोई गैस सिलेंडर 50 और कमर्शियल गैस 350.50 रुपए हुआ महंगा

लोगों पर महंगाई की और मार पड़ी, रसोई गैस सिलेंडर 50 और कमर्शियल गैस 350.50 रुपए हुआ महंगा

Mar1,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। होली से पहले लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। जिसमें अब सरकार की और से घरेलू और कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी कर दी है। जिसके चलते अब हर रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये और कमर्शियल एलपीजी गैस 350.50 रुपये अधिक दर पर मिलेगा। सरकार की और से रेट बढ़ाए जाने के बाद अब लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। पेट्रोलियम और तेल बेचने वाली कंपनियों ने बुधवार से तत्काल प्रभाव से लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में 350.50 रुपये प्रति यूनिट और घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की। संशोधित दरों के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत राष्ट्रीय राजधानी में 1,103 रुपये प्रति यूनिट और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 2,119.50 रुपये प्रति यूनिट होगी। इस साल कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 1 जनवरी को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार हो रही महंगाई ने लोगों को परेशान कर दिया है।

Inflation Hit People Further Lpg Cylinder 50 And Commercial Gas Became Costlier By Rs 350 50

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं