September 19, 2026 03:19:18
पंजाब ‌बजट सत्र में गवर्नर के अभिभाषण पर हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट, 31 जुलाई तक 2 एयर

पंजाब ‌बजट सत्र में गवर्नर के अभिभाषण पर हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट, 31 जुलाई तक 2 एयरपोर्ट होंगे ऑपरेशनल

Mar3,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया है। गवर्नर के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत हुई। पंजाब गवर्नर बीएल पुरोहित ने सरकार के प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी, लेकिन इस बीच विपक्षी दलों ने पंजाब संबंधी कई मुद्दों पर हंगामा शुरू कर दिया। गवर्नर के अभिभाषण के बीच ही पंजाब कांग्रेस के विधायक वॉकआउट कर सदन से बाहर निकल गए। गवर्नर बीएल पुरोहित ने अभिभाषण के दौरान हंगामा कर रहे विपक्ष के विधायकों से कहा कि उनके पास सवाल और बातचीत का खुला समय है। इस कारण पहले उन्हें अपना अभिभाषण पूरा करने दिया जाए, लेकिन कांग्रेसी विधायक हंगामा करते हुए सदन से वॉक आउट कर गए। गवर्नर ने अभिभाषण के दौरान कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि वह अपनी सरकार से जो भी जानकारी मांगेंगे, उन्हें मिलेगी। पंजाब से सिंगापुर ट्रेनिंग पर गए प्रिंसिपलों पर भी सदन में हंगामा हुआ। गवर्नर ने पढ़ाया शासन- सुशासन का पाठ गवर्नर बीएल पुरोहित ने अपना अभिभाषण अंग्रेजी भाषा में दिया। उन्होंने कहा कि मैं मेरी सरकार बोल रहा हूं। उन्होंने कहा कि सरकार के सभी विधायक लोगों के लिए आदर्श हैं। इस कारण समाज के लिए उनकी जिम्मेदारी अधिक है। वह अपने रोजाना के कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ करें। गवर्नर ने कहा कि यह उनका परामर्श है कि यदि किसी नेता में कोई बुरी आदत है तो भी पारदर्शिता के साथ दोस्तों से साझा करें, ताकि उसमें सुधार लाया जा सके। गवर्नर ने कहा कि उन्होंने सीनियर होने और अधिकार होने के नाते यह परामर्श दिया है और वह उम्मीद करते हैं कि सभी लीडर उनके परामर्श को फॉलो करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार पंजाब को करप्शन फ्री बनाने और गंभीरता व ईमानदारी से कार्य करते हुए राज्य का विकास कर इसे रंगला पंजाब बनाएगी। गवर्नर ने जय हिंद और वाहेगुरु जी का खालसा-वाहेगुरु जी की फतेह के साथ अपना अभिभाषण पूरा किया। फिर राष्ट्रगान के बाद कार्रवाई आगे बढ़ी। 31 जुलाई तक एयरपोर्ट होंगे ऑपरेशनल गवर्नर ने कहा कि सरकार 31 जुलाई तक हलवाड़ा और आदमपुर एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल का कार्य पूरा कर इसे ऑपरेशनल बनाएगी। समय पर सेवाएं प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा डिजीटली आवेदन की सुविधा दी गई है। उन्होंने पंजाब सरकार की सभी सुविधाओं, योजनाओं और हर क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों व घोषणाओं की जानकारी दी।

Uproar Over Governors Speech In Punjab Budget Session Congress Mlas Walk Out 2 Airports To Be Operational By July 31



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं