September 18, 2026 03:52:24
21 घंटे में अमृतसर से कनाडा पहुंच सकेंगे, 6 अप्रैल से शुरू होगी नियोस एयरलाइंस की फ्लाइट, मिलान में

21 घंटे में अमृतसर से कनाडा पहुंच सकेंगे, 6 अप्रैल से शुरू होगी नियोस एयरलाइंस की फ्लाइट, मिलान में स्टे के बाद पहुंचेगी पियर्सन एयरपोर्ट

Mar4,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। अमृतसर से टोरंटो तक का सफर 21 घंटे में पूरा हो जाएगा। इटालियन नियोस एयरलाइंस ने अमृतसर से कनाडा के बीच 6 अप्रैल से फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। इस घोषणा से विदेश में बसे 10 लाख पंजाबियों को फायदा होने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट पहले मिलान एयरपोर्ट पर रुकेगी। 4 घंटे के स्टे के बाद यह फ्लाइट टोरंटो के पियर्सन एयरपोर्ट तक जाएगी। यह एयरलाइन हर गुरुवार को अमृतसर से सुबह 3.15 बजे रवाना होगी। यह दूरी 21 घंटे 15 मिनट में तय होगी। यह फ्लाइट फ्लाइट गुरुवार को ही टोरंटो से अमृतसर के श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट के लिए भी रवाना होगी। पंजाबियों के लिए यह बड़ी राहत कनाडा के साथ कनेक्टिविटी के बाद इसका फायदा सीधे तौर पर कनाडा में बसे NRI पंजाबियों को होने वाला है। इससे पहले पंजाबियों को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाना पड़ता था। वहीं, दूसरी तरफ कम से कम समय 25 घंटे तक का लग जाता था। फिलहाल एयरलाइन द्वारा टोरंटो से अमृतसर आने के लिए टिकट रेट 46500 रूपए निकाला गया है। जबकि अमृतसर से टोरंटो के लिए टिकट रेट फिलहाल ऑनकॉल है।

Will Be Able To Reach Canada From Amritsar In 21 Hours Neos Airlines Flight Will Start From April 6 Will Reach Pearson Airport After Stay In Milan

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं