सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स को जानकारी दी है कि हाल ही में उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके कारण उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और स्टेंट भी डाला गया है। अभिनेत्री ने पिता के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर कर बताया है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। सुष्मिता सेन के इस खुलासे के बाद फैन्स से लेकर फिल्मी सितारे तक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हर कोई अभिनेत्री की हिम्मत की तारीफ कर रहा है और उनके हमेशा स्वस्थ रहने की कामना कर रहा है। सुष्मिता सेन की पोस्ट में अभिनेत्री तब्बू ने कमेंट कर लिखा ढेर सारा प्यार सुपर गर्ल। अभिनेत्री पूनम ढिल्लन ने लिखा, स्वस्थ रहो । आप एक अद्भुत महिला हो, भगवान आपको हमेशा अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दे। आपको बता दें कि 47 साल की सुष्मिता सेन ने गुरुवार को अपनी तबीयत के बारे में बताते हुए पोस्ट में लिखा, अपने दिल को खुश और साहसी रखें और जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी, तो यह आपके साथ खड़ा रहेगा शोना" (मेरे पिता सुबीर सेन के बुद्धिमान शब्द)। मुझे कुछ दिनों पहले दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद एंजियोप्लास्टी की गई और स्टेंट डाला गया। मेरे हृदय रोग विशेषज्ञ ने फिर से पुष्टि की मेरा दिल बड़ा है। सुष्मिता सेन ने आगे लिखा, बहुत से लोगों को उनकी समय पर सहायता और कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।
After Sushmita Sen Heart Attack Fans And Film Stars Gave Initial Reaction