अगर कोई ये सोच रहा है कि केंद्र के आदेशों पर रिहा होने वाले कैदियों के बलबूते फिर से पंजाब का माहौल खराब कर देंगे तो मैं पुराना फौजी हूं, सबको ठीक कर दूंगा। ये बात पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दाखा विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार कैप्टन संदीप संधू का नामांकन दाखिल करने को लुधियाना में प्रेस से बातचीत करते कहा। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा उम्रकैद में तबदील करने संबंधी पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में हमारा स्टैंड साफ है। हमसे टीए डीए केस में इंवोल्व संबंधी कैदियों की सूची मांगी गई थी और ऐसे 17 लोग के नाम हमने भेजे थे। उस सूची में से किसे कैसे चुना गया है, ये फैसल केंद्रीय गृह मंत्रालय का है। 2012 में मैनें फांसी के खिलाफ जरुर कहा था और तब मैनें फांसी की सजा पाने वाले सभी कैदियों की सजा उम्रकैद में बदलने की बात कही थी। केंद्र ने पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे राजोआना की फांसी को भी से उम्रकैद में तबदील कर दिया है, अभी ऐसा हमारे पास कोई नोटिस या आन रिकार्ड कुछ भी नहीं आया है। वहीं हरसिमरत बादल पर पूछे गए सवाल उन्होंने कहा कि वे तो रोज कुछ न कुछ उल्टा कहती रहती है और अगर मैं मोदी होता तो अभी तक उसे अपनी कैबिनेट से बाहर निकाल देता। वहीं इस दाैरान कैप्टन ने दावा करते कहा कि कांग्रेस पंजाब विधानसभा की चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी और दाखा विधानसभा से भी कैप्टन संधू की जीत का दावा किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, सांसद रवनीत सिंह बिटटू सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
Capt amrinder singh press cinfrance