September 17, 2026 21:57:39
चीमा चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे नाजायज बनी 63 अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

चीमा चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे नाजायज बनी 63 अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

Mar9,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना, 9 मार्च चीमा चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से स्थापित दुकानों / ठेकों के रूप में अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए, नगर निगम ने गुरुवार को एक बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया और 63 अवैध दुकानों / खोखों को तोड़ दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट अश्विनी सिक्का और पुलिस की उपस्थिति में, तहबाज़ारी, बिल्डिंग व हेल्थ ब्रांच की तीन शाखाओं ने संयुक्त रूप से इस ड्राइव की अगुवाई की। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, नगर निकाय ने फ्लाईओवर के नीचे 209 दुकानें आवंटित की हैं, लेकिन विक्रेताओं ने खाली पड़ी सरकारी भूमि/दुकानों पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर 63 दुकानें/ खोखे स्थापित कर लिए थे। चूंकि बड़ी संख्या में वेंडर भी कब्जाधारियों में शामिल थे, इसलिए निगम की टीमों ने भी साइट से अवैध कब्जों के साथ साथ उनके बार बने खोखे तोड़ डाले। नगर निगम सुपरिटेंडेंट राजीव भारद्वाज ने कहा कि नगर निगम आयुक्त डॉ. शेना अग्रवाल के निर्देश पर अभियान चलाया गया था और संयुक्त आयुक्त सोनम चौधरी इस अभियान की निगरानी कर रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम ने फ्लाईओवर के नीचे 209 दुकानें आवंटित की हैं और शेष खाली प्लाटों और दुकानों पर वेंडरों ने कब्जा कर लिया था। उल्लंघन सामने आने के बाद, एमसी टीमों द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया गया और अतिक्रमण हटा दिया गया। भारद्वाज ने कहा कि इलाके अन्य दुकानदारों को भी चेतावनी जारी की है, जिन्होंने अपनी-अपनी दुकानों के फ्रंट पर अवैध निर्माण या कब्जा कर रखा है, जो अवैध है। अगर वे अवैध ढांचों को हटाने में नाकाम रहते हैं तो आने वाले दिनों में निगम उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम आयुक्त डॉ. अग्रवाल के निर्देशानुसार सरकारी जमीन पर फिर से कब्जा करने वालों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने की संस्तुति की जायेगी. नगर निगम आयुक्त डॉ. अग्रवाल ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में सफाई अभियान चलाने और अवैध गोहत्या के खिलाफ कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है.

Mc Razes 63 Illegal Shop Vends Established Illegally

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं