September 19, 2026 00:29:40
पंजाब की आप सरकार का पहला बजट पेश; 1992 करोड़ से सड़कों मुरम्मत, बनेगे 11 कॉलेज, बच्चे को अच्छा आइडि

पंजाब की आप सरकार का पहला बजट पेश; 1992 करोड़ से सड़कों मुरम्मत, बनेगे 11 कॉलेज, बच्चे को अच्छा आइडिया देने पर मिलेंगे दो हज़ार रुपए

Mar10,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार आज विधानसभा में अपना पहला पूर्ण बजट पेश कर रही है। राज्य के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बजट पेश करते हुए कहा कि उनकी सरकार अपने बहुत सारे वादे और गारंटियां पूरी करने जा रही है। बजट में उन्होंने हर वर्ग का ध्यान रखने का दावा किया। उधर बजट के दौरान ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विपक्षी सदस्यों को समझाते हुए कहा कि वित्तमंत्री चीमा को टोकना ठीक नहीं है। उन्हें बजट पूरा पढ़ने दिया जाए। कांग्रेसी विधायकों को जिन पॉइंट्स पर आपत्ति है, वह उन्हें नोट करके रख लें। बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेसी विधायकों को अपनी बात रखने का पूरा समय दिया जाएगा। सिर्फ खबरों में आने के लिए और अपनी हाजिरी लगवाने के लिए इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है। स्पीकर के समझाने के बावजूद जब कांग्रेसी विधायकों का हंगामा जारी रहा तो वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि सुनने का माद्दा रखिए। इस पर स्पीकर ने कहा कि सदन में सिर्फ चेयर को संबोधित करते हुए अपना बजट पूरा करिए। इससे पहले बजट की शुरुआत करते हुए चीमा ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पंजाब का बजट 1 लाख 96 हजार 462 करोड़ रुपए का होगा जो पिछले साल से 26% ज्यादा है। 2022-23 में पंजाब का कुल बजट एक लाख 55 हजार 860 करोड़ रुपए का था। चीमा ने दावा किया कि AAP सरकार का सबसे ज्यादा फोकस एजुकेशन और हेल्थ सेक्टर पर है लेकिन बाकी एरिया पर भी बराबर ध्यान दिया जा रहा है। चीमा ने कहा कि उनकी सरकार ने जब सत्ता संभाली तो उसे विरासत में भारी कर्जा मिला जो पिछली सरकारों ने लिया था। इसके बावजूद AAP सरकार पंजाब को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। पंजाब के बजट में किसे क्या मिला… पंजाब सरकार ने कर्जे के प्रिंसिपल अमाउंट के तौर पर 15,945 करोड़ रुपए मूल और ब्याज का 20,100 करोड़ रुपए वापस किए। रेत की 17 नई माइनिंग साइट्स जल्द शुरू होंगी। 1992 करोड़ रुपए में सड़कों की मुरम्मत। पंजाब पुलिस और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने के लिए 10,523 करोड़ रुपए का प्रस्ताव। पंजाब के 2500 ईंट भट्‌टों में 20 प्रतिशत कोयले की जगह पैडी स्ट्रॉ के पायलट्स के इस्तेमाल को नोटिफाई किया है, जो 1 मई 2023 से लागू की जाएगी। अमृतसर के वॉर मेमोरियल में दो नई गैलरियां बनेंगी। बजट में इसके लिए 15 करोड़ रुपये का प्रस्ताव। प्रदेश में 11 नए कॉलेज बनेंगे। मौजूदा वित्तवर्ष में इनके लिए 36 करोड़ रुपये पहले से जारी। मौजूदा सरकारी कॉलेजों में लाइब्रेरी बनाने के लिए 68 करोड़ रुपये। कपूरथला और होशियारपुर में नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा। स्कूली और हायर एजुकेशन के लिए 17,072 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा। यह पिछले साल से 12% अधिक। 11वीं क्लास के बच्चों के लिए खास योजना। अगर इस क्लास का कोई बच्चा अच्छा आइडिया देता है तो उसे 2000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। स्कूलों में रूफ टॉप सोलर सिस्टम के लिए 100 करोड़ रुपए। मेडिकल एजुकेशन के लिए अगले वित्तवर्ष में ₹1,015 करोड़ के आवंटन का प्रस्ताव। पंजाब में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए 258 करोड़ रुपए का प्रावधान ताकि यूथ में खेलों के प्रति रुचि बढ़े। मानसा जिले के बुढलाडा और मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा में दो ऑयल मिल्स खोलने का ऐलान। राज्य में पराली प्रबंधन के लिए 350 करोड़ रुपए रखे गए। बटाला और गुरदासपुर में शुगर कांप्लेक्स के लिए 75 करोड़ रुपए दिए। पुराने काम पूरे रने के लिए भी 100 करोड़ रुपए अलॉट। टेक्निकल एजुकेशन से जुड़े संस्थानों के सुधार के लिए 615 करोड़ रुपए का प्रस्ताव। यह पिछले साल की तुलना से 6% अधिक अमृतसर की गुरु नानकदेव यूनिवर्सिटी (GNDU) ने टीशू कल्चर से सेब की नई किस्म तैयार की। पंजाब में दो बरसों के दौरान हिमाचल की तरह सेब के बगीचे दिखाई देंगे। लालड़ू में इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनर का निर्माण होगा। 2022-23 में पंजाब की GSDP 6 लाख 38 हजार 23 करोड़ रुपए की। यह 2021-22 से 9.24% ज्यादा।। वित्त वर्ष 2023-24 में GSDP 6 लाख 98 हजार 635 करोड़ रुपए रहने का अनुमान। इसमें सर्विस सेक्टर का योगदान 45.91%, एग्रीकल्चर सेक्टर का योगदान 28.94% और इंडस्ट्री का 25.15% हिस्सा। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पूंजीगत व्यय के लिए 11,782 करोड़ रुपये की घोषणा। यह पिछले साल के बजट की तुलना में 22% अधिक। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए एक लाख 96 हजार 462 करोड़ का बजट अनुमान। यह पिछले साल से 26% ज्यादा। खेती और उससे जुड़े सहायक धंधों को बढ़ावा देते हुए किसान-मजदूरों की इनकम बढ़ाने पर फोकस।। केंद्र सरकार 9035 करोड़ रुपए रिलीज करने की पंजाब की लंबे समय से चल रही मांग को अनदेखा कर रही। केंद्र सरकार ने सोची-समझी साजिश के तहत पंजाब को रूरल डवलपमेंट फंड के 2880 करोड़ रुपए जारी नहीं किए। AAP सरकार ने एक साल में पंजाब के युवाओं को 26 हजार 797 नौकरियां दीं। भगवंत मान सरकार पुरानी सरकारों की तरफ से लिए गए कर्ज को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

The First Budget Of The Aap Government Of Punjab Was Presented Repair Of Roads From 1992 Crores 11 Colleges Will Be Built Two Thousand Rupees Will Be Given To The Child For Giving A Good Idea



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं