September 18, 2026 20:28:19
केंद्र ने खालिस्तानी समर्थक सांसद सिमरनजीत सिंह का ट्विटर अकाउंट कवाया सस्पेंड

केंद्र ने खालिस्तानी समर्थक सांसद सिमरनजीत सिंह का ट्विटर अकाउंट कवाया सस्पेंड

Mar20,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

केंद्र ने खालिस्तानी समर्थक सांसद सिमरनजीत सिंह का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। मान ने अमृतपाल के एनकाउंटर की आशंका जताई थी। सिमरनजीत सिंह मान खालिस्तानी समर्थक नेता हैं और वे 2022 से संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव जीतकर निचले सदन पहुंचे। वे राजनीतिक दल शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष हैं। सिमरनजीत सिंह मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, उन्हें डर है कि कहीं अमृतपाल का एनकाउंटर न कर दिया जाए। उन्होंने कहा था, अमृतपाल सिंह ने कानून के खिलाफ कुछ भी नहीं किया। संगरूर से सांसद और खालिस्तानी समर्थक सिमरनजीत सिंह मान का ट्विटर अकाउंट भारत में सस्पेंड कर दिया गया है। सिमरनजीत सिंह ने पंजाब पुलिस द्वारा वारिस पंजाब दे संगठन के चीफ अमृतपाल सिंह के एनकाउंटर की आशंका जताई थी। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के चीफ मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, उन्हें डर है कि कहीं अमृतपाल का एनकाउंटर न कर दिया जाए। मान ने कहा था कि अगर उसे (अमृतपाल) को कोर्ट में पेश नहीं किया गया, तो हम समझेंगे कि उसका एनकाउंटर कर दिया गया। अगर ऐसा होता है तो यह दुनिया भर में सिखों के बीच एक बड़ा मुद्दा बन जाएगा और मैं एक जिम्मेदार सांसद के रूप में सरकार को सुझाव देता हूं कि ऐसा कुछ भी न करें जिससे उनका (अमृतपाल का) खात्मा हो जाए। अमृतपाल ने कानून के खिलाफ कुछ नहीं किया- मान सिमरनजीत सिंह मान ने कहा था कि अमृतपाल सिंह ने कानून के खिलाफ कुछ भी नहीं किया और उसने केवल यह कहते हुए अपने समर्थक की रिहाई की मांग की कि उन्हें एक मामले में झूठा फंसाया गया है और उन्हें रिहा किया जाना चाहिए और वे रिहा हो गए।

Center Suspends Twitter Account Of Pro Khalistani Mp Simranjit Singh Mann

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं