चंडीगढ़। पंजाब सरकार पीआरटीसी की बसों को लेकर बड़ा कदम उठा रही है। पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के साथ समझौता किया है। इसके तहत अब पीआरटीसी को अपनी बसों के लिए आईओसी (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन) को बाजार के मुकाबले सस्ते दाम पर डीजल मिलेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके साथ पीआरटीसी को हर महीने 60 लाख रुपए का फायदा होगा। गौरतलब है कि इससे पहले पीआरटीसी बाहर के पंपों से अपनी बसों में डीजल की डलवाता था। इससे निगम की आर्थिक स्थिति में भी सुधार की उम्मीद है। गौरतलब है कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा के कारण पीआरटीसी की आर्थिक परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसके चलते पीआरटीसी कर्मचारियों को वेतन देने में भी परेशानी आ रही थी। पीआरटीसी वर्तमान में इसके बेड़े में 1238 बसें हैं, जिन्हें रूटों पर चलाने में प्रतिदिन 90000 लीटर डीजल की खपत होती हैं। दरअसल, 2022 में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की तुलना में पीआरटीसी को बाहर के पंपों से सस्ता डीजल मिलने लगा तो कार्पोरेशन ने आईओसी से अपने डिपुओं में डीजल मंगवाना बंद कर दिया था। डिपुओं के नजदीक पड़ते पंपों से ही बसों में डीजल डलवाया जाने लगा ताकि आर्थिक नुकसान न हो और बसों का किराया बढ़ाने की जरूरत न पड़े। हालांकि अब बाहरी पंपों की तुलना में आईओसी ने डीजल काफी सस्ते दाम में देने का फैसला लिया है। जब निगम को बाहर के पंपों से सस्ता डीजल मिलने लगा तो निगम ने अपने डिपो से डीजल मंगवाना बंद कर दिया था। आर्थिक नुकसान न हो और बसों का किराया बढ़ाने की जरूरत न पड़े, इसके लिए डिपो के पास स्थित पंपों से बसों में डीजल की आपूर्ति की जाने लगी। हालांकि, अब बाहरी पंपों की तुलना में। ओह सी। सस्ते दाम पर डीजल उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इस बाबत आई.ओ.सी और पीआरटीसी समझौता भी हो गया है। इसके अंतर्गत आई.ओ.सी. बाजार मूल्य 87.91 रुपये प्रति लीटर की तुलना में, पीआरटीसी को 85.62 रुपए की दर से डीजल उपलब्ध कराएगी। इस प्रकार पीआरटीसी को आई.ओ.सी. से डीजल की खरीद पर 2.29 रुपए प्रति लीटर की बचत होगी। इस कदम के बाद पीआरटीसी ने अब बाहरी पंपों को अलविदा कह दिया है। सस्ता डीजल मिलने से पीआरटीसी लगभग दो लाख रुपए प्रतिदिन के हिसाब से 60 लाख रुपए का लाभ होगा। जिससे पीआरटीसी की आर्थिक स्थिति में परिवर्तन होना स्वाभाविक है।
Punjab Governments Big Decision Regarding Prtc Buses Cheap Diesel Will Be Taken From Indian Oil 60 Lakh Rupees Will Be Saved In A Month