September 18, 2026 20:07:50
पंजाब के एडवोकेट जरनल विनोद घई पर जूनियर के साथ अवैध संबंधों का आरोप, लड़की की वकील बहन ने लगाए आरोप,

पंजाब के एडवोकेट जरनल विनोद घई पर जूनियर के साथ अवैध संबंधों का आरोप, लड़की की वकील बहन ने लगाए आरोप, एजी पद से इस्तीफे पर असमंजस

Apr10,2023 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब डेस्क, चंडीगढ़ पंजाब के एडवोकेट जनरल (एजी) विनोद घई अपनी जूनियर के साथ अवैध संबंध होने के आरोपों की बीच आ घिरे हैं। बताया जाता है कि जूनियर वकील पिछले एक साल से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एजी विनोद घई की राइट हैंड मानी जाती हैं। विनोद घई पर ये आरोप जूनियर वकील की एडवोकेट बहन की ओर से यूटयूब पर एक वीडियो डाल कर लगाए गए हैं। इन आरोपों के बाद से एजी विनोद घई के इस्तीफे की चर्चाओं ने जोर पकड़ा हुआ है। लेकिन इस पर फिलहाल असमंजस की स्थिति बरकरार है। घई के इस्तीफे के बारे में फिलहाल किसी द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। दरअसल, एजी विनोद घई पर अपनी जुनियर वकील के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगा है। दिल्ली निवासी युवती ने एक वीडियो जारी कर उनके बारे में कुछ बातें कहीं। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने गर्वनर को लिखा पत्र इसके बाद विधानसभा में कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब गवर्नर को एक लेटर भी लिखा है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही घई के स्थान पर AG की जिम्मेदारी एक वरिष्ठ वकील को सौंपी जा सकती है। कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब गवर्नर को लिखे लेटर में घई के संबंध में यू-ट्यूब पर सामने आए वीडियो को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा है कि इस वीडियो में एक महिला वकील ने AG घई के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए जाने पर ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने कहा है कि यदि वीडियो में लगाए गए आरोप सच हैं तो यह माफी के योग्य नहीं है। पीड़िता पक्ष को झूठे केस में फंसाकर जेल में डालने की आशंका प्रताप बाजवा ने लिखा कि वीडियो में विशेष रूप से यह कहा गया है कि पंजाब पुलिस विभाग AG के अधीन है। इस कारण उनके परिवार को झूठे मामले में फंसाकर सलाखों के पीछे भी डाला जा सकता है। किसी दुर्घटना में मृत्यु की आशंका भी जताई गई है। मामले को साबित करने के लिए वीडियो स्क्रीनशॉट, ऑडियो व वीडियो क्लिप भी दिखाए गए हैं।

Punjab Ag Vinod Ghai Accused Of Illegal Relationship With Junior



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं