September 18, 2026 20:07:33
निगम के ज्वाइंट कमिश्नर फिरोज गांधी मार्केट पार्किंग साइट पर चेकिंग को पहुंचे, ठेकेदार के कारिेंदो न

निगम के ज्वाइंट कमिश्नर फिरोज गांधी मार्केट पार्किंग साइट पर चेकिंग को पहुंचे, ठेकेदार के कारिेंदो ने न पहनी वर्दी, न गले में पहचान पत्र, न ही रेट लिस्ट

ठेकेदार व तहबाजारी ब्रांच में चल रहा है लेनदेन का बड़ा खेल

Apr13,2023 | Enews Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा/लुधियाना फिरोज गांधी बाजार में पार्किंग में ओवरचार्जिंग को लेकर हुए खूनी संघर्ष के बाद आखिरकार नगर निगम को अपनी पार्किंग साइट की चेकिंग का ख्याल आ ही गया। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त कुलप्रीत सिंह ने गुरुवार को फिरोज गांधी मार्केट पार्किंग स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम की टीमों ने स्थल पर पार्किंग रेट का चार्ट/बोर्ड न होने और पार्किंग स्थलों के बाहर वाहनों की पार्किंग सहित कईं अन्य कमियां पाईं। अन्य अनियमितताओं में पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी न वर्दी पहने दिखे और न ही उनके गले में कोई आई कार्ड तक दिखा। नगर निगम की टीमों ने यह भी पाया कि पार्किंग ठेकेदार ने पार्किंग स्थल के अंदर रेहड़ी फड़ी तक लगवा रहा है और इसके चलते मार्केट में पार्किंग की जगह तक कम हो गई है। नगर निगम की टीमों ने मौके से एक दर्जन से अधिक रेहड़ी फड़ी जब्त भी किए । इस मौके पर नगर निगम सचिव टीएस पंछी भी मौजूद रहे। ------- ठेकेदार पर भारी जुर्माना लग सकता है नगर निगम द्वारा ठेकेदार के साथ किए गए पार्किंग समझौते के अनुसार, ठेकेदार पर कर्मचारियों को वर्दी व आई कार्ड पहनने, साइट पर रेट लिस्ट और पार्किंग साइट पर किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधि न करने सहित विभिन्न शर्तें लगाई गई थीं। जिनका पालन ​​न करने की स्थिति में ठेकेदार पर शर्त वाइस भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान रखा गया है, जो कि एग्रीमेंट में ही रखा गया है। निगम कमिश्नर ठेकेदार पर भारी जुर्माने के साथ-साथ यदि ये कमियां दोबारा पाता हैं तो अनुबंध रद्द करने जैसी कार्रवाई कर सकता है। ठेकेदार व तहबाजारी ब्रांच में चल रहा है बड़ा खेल नगर निगम के समूचे पार्किंग स्थलों पर व्यवसायिक गतिविधियों करने को पार्किंग ठेकेदार व तहबाजारी शाखा के बीच सेटिंग का बड़ा खेल खेला गया है। ठेकेदार रोजानाप के लिहाज से कईं रेहड़ी फड़ी वालों से 1000 से 5000 रुपये तक की वसूली करता है और इसका एक बड़ा हिस्सा ठेकेदार द्वारा तहबाजारी शाखा के कर्मचारियों को दिया जाता है। जिसका खुलासा भी जल्द किया जाएगा ---------- संयुक्त आयुक्त कुलप्रीत सिंह ने कहा कि नगर निगम को पार्किंग स्थल को लेकर शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद नगर निगम आयुक्त डॉ. शेना अग्रवाल के निर्देश पर औचक निरीक्षण किया गया। नगर निगम और पार्किंग ठेकेदार के बीच हुए पार्किंग कांट्रेक्ट के अनुसार, ठेकेदार को पार्किंग स्थल के विभिन्न स्थानों पर पार्किंग रेट चार्ट/बोर्ड लगाने की आवश्यकता होती है ताकि जनता को पार्किंग रेट के बारे में सूचित किया जा सके और कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जा सके। हालांकि ठेकेदार के कर्मचारी ई-टिकटिंग मशीन के माध्यम से रसीद जारी कर रहे थे और मौके पर ओवरचार्जिंग की कोई शिकायत नहीं मिली थी, लेकिन ठेकेदार को पार्किंग स्थल में रेट चार्ट/बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा, उन्हें यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि कर्मचारी उचित वर्दी पहनें और अपने साथ पहचान पत्र रखें। ठेकेदार को अनुबंध में उल्लिखित सभी शर्तों का पालन करने का भी निर्देश दिया गया है। संयुक्त आयुक्त कुलप्रीत सिंह ने आगे कहा कि नगर निगम आयुक्त डॉ. शेना अग्रवाल को आगे की कार्यवाही के लिए सौंप दिया जाएगा। उधर, नगर निगम सचिव टीएस पंछी ने बताया कि नगर निगम की टीमों ने बुधवार देर शाम घुमार मंडी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान स्ट्रीट फूड वेंडर्स द्वारा लगाए गए करीब आधा दर्जन स्ट्रीट फूड स्टालों को जब्त कर लिया गया।

Corporation Joint Commissioner Feroz Gandhi Reached The Market Parking Site For Checking Found Irregularities Of The Contractor



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं