September 18, 2026 20:06:33
फूड सप्लाई विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर राकेश सिंगला और पत्नी रचना पर पर्चा दर्ज, 11 साल में खरीब

फूड सप्लाई विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर राकेश सिंगला और पत्नी रचना पर पर्चा दर्ज, 11 साल में खरीबी करोड़ों की जमीनें

Apr19,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। फूड सप्लाई विभाग पंजाब के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर रहे राकेश सिंगला पर विजिलेंस ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। राकेश सिंगला द्वारा करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टियां खरीदी गई। जिसमें से कई प्रॉपर्टियां उनकी पत्नी रचना सिंगला के नाम पर हैं। जिसके चलते विजिलेंस की और से राकेश सिंगला व रचना सिंगला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर लिया है। विजिलेंस द्वारा विदेश भाग चुके दोनों आरोपियों की धरपकड़ शुरु कर दी गई है। वहीं बता दें कि फूड सप्लाई विभाग में करोड़ों के घोटाले के मामले में राकेश सिंगला फरार है। वे पहले ही विदेश भाग चुका है। जिसके चलते विजिलेंस की और से राकेश के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इस संबंध में सीबीआई व इंटरपोल नई दिल्ली को पत्र जारी कर दिया है। 11 साल में आय से 58 प्रतिशत अधिक की संपत्ति ली जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी राकेश सिंगला ने अपने नाम के साथ-साथ अपनी पत्नी रचना सिंगला के नाम पर संपत्ति कर रखी थी। जो कि उनकी आय से 58.97 प्रतिशत है। आरोपियों द्वारा 01-04-2011 से 31-07-2022 तक 5 बेशकीमती संपत्तियां खरीदीं। जिन पर 3,68,15,757 रुपए खर्च किए, जबकि उनकी आय 2,31,59,752 रुपए ही थी। जिसके बाद पका चला कि आरोपियों द्वारा मिलीभुगत कर ये ठगियां की गई हैं। फूड सप्लाई विभाग में किया करोड़ों का घोटाला गौरतलब है कि राकेश कुमार सिंगला पूर्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु के करीबी थे और उन्होंने तेलू राम ठेकेदार से 30 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसके बदले में उसे टेंडर दिलाए जाने ते। उक्त मामले में राकेश कुमार सिंगला फरार था और विजीलैंस ब्यूरो की पहल पर लुधियाना कोर्ट द्वारा 3.12.2022 को भगोड़ा घोषित किया गया था। राकेश सिंगला द्वारा ठेकेदारों व आढ़तियों समेत कई लोगों से मोटी रिश्वतें ली गई थी।

Form Filed Against Former Deputy Director Of Food Supply Department Rakesh Singla And Wife Rachna Land Worth Crores Sold In 11 Years



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं