चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा जमीन की रजिस्ट्रियों और संपत्ति संबंधी सेवाओं और शिकायतों के निपटान के लिए 2 वॉट्सऐप नंबर जारी किए गए हैं। सुविधाएं लोगों के द्वार के तहत माल विभाग द्वारा यह नंबर जारी किए गए हैं। CM पंजाब भगवंत मान ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है। CM पंजाब भगवंत मान ने बताया कि विदेशों में बसे NRI लोगों के लिए अलग वॉट्सऐप नंबर जारी किया गया है। अब NRI विदेशों में बैठे ही अपनी शिकायतों और रिकॉर्ड को ट्रैक कर सकेंगे। इससे पहले CM मान ने माल विभाग के अधिकारियों समेत कैबिनेट मंत्री के साथ मीटिंग की।
Whatsapp Number Released For Land Registry In Punjab Now People Sitting In The Country And Abroad Will Be Able To Track Complaints And Records