September 18, 2026 21:00:14
कांग्रेस में नवजोत सिद्धू का कद चन्नी से कम, जालंधर उपचुनाव की स्टार प्रचारक लिस्ट में 8वें नंबर पर

कांग्रेस में नवजोत सिद्धू का कद चन्नी से कम, जालंधर उपचुनाव की स्टार प्रचारक लिस्ट में 8वें नंबर पर सिद्ध, 5वें पर रंधावा

Apr22,2023 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। पंजाब में क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिद्धू भले ही खुद को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का करीबी मानते हों, लेकिन कांग्रेस हाईकमान की नजर में उनका कद अभी भी पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी से कम है। असल में कांग्रेस ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार की है। जिसमें चन्नी को 6वें और सिद्धू को 8वें नंबर पर रखा गया है। यहां तक कि सिद्धू पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा से भी पिछड़े हुए हैं। रंधावा को हाईकमान ने 5वें नंबर पर रखा है। इस लिस्ट में टॉप 5 में अंबिका सोनी, पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी, पंजाब अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग, विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा को शामिल किया गया है। विधानसभा चुनाव में सिद्धू को झटका दे चुके राहुल नवजोत सिद्धू को कांग्रेस के झटका देने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले पिछले विधानसभा चुनाव में सिद्धू ने कांग्रेस की तरफ से सीएम चेहरे पर दावेदारी ठोकी थी। सिद्धू चंडीगढ़ में बैठकर दावा ठोकते रहे कि सीएम चेहरा वही होंगे। वह मीडिया के साथ वहां अपने पंजाब मॉडल को खूब प्रचारित करते रहे, हालांकि राहुल ने सिद्धू की जगह चन्नी को तरजीह दी। चन्नी सीएम चेहरा बने लेकिन कांग्रेस की सत्ता में वापसी तो दूर, खुद भी चमकौर साहिब और भदौड़, यानी 2 सीटों से चुनाव हार गए। कैप्टन को हटाने के बाद भी सीएम नहीं बनाया सिद्धू को कांग्रेस ने सितंबर 2022 में भी झटका दिया था। तब सिद्धू की बगावत के बाद ही कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम की कुर्सी से हटा दिया गया। इसके बाद नवजोत सिद्धू सीएम की कुर्सी के सबसे बड़े दावेदार थे। हालांकि कांग्रेस हाईकमान ने अंतिम वक्त में सिद्धू का पत्ता साफ कर दिया। उनकी जगह चरणजीत चन्नी को आखिरी 3 महीने के लिए सीएम बना दिया।

Navjot Sidhus Height In Congress Is Less Than Channi Siddha At Number 8 In The List Of Star Campaigners Of Jalandhar By Election Randhawa At 5th



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं