जालंधर। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की गारंटी मुसीबत बन सकती है। असल में आप सरकार ने अभी तक यह योजना शुरू नहीं की। अब एक ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है। जिसमें महिला पति से बात करते हुए 1 हजार रुपए न मिलने पर आप को कोस रही है। हालांकि यह ओरिजिनल रिकॉर्डिंग है या आप को घेरने के लिए विरोधियों के प्रचार का हथकंडा है, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऑडियों में महिला पति से बोल रही है कि राज के डैडी आज झाड़ू वाले वोट मांगने अपने मोहल्ले में आए थे। इस पर महिला का पति कहता है कि सभी को चाय-पानी पिलाना था, लेकिन आगे से महिला कहती है चाय पानी तो दूर मैंने तो उन्हें घर में घुसने तक नहीं दिया। मैंने साफ कह दिया पहले जो आपने 1-1 हजार रुपए देने का वादा किया था, पहले वह दो। साल का उसका 12 हजार बनता है उसका और 12-12 हजार उसकी दोनों बेटियों का बनता है। इस पर महिला का पति गुस्सा करता है और कहता है कि तुम्हारा दिमाग तो खराब नहीं है। सभी महिलाएं मांग रही एक हजार महीना इस पर महिला कहती है कि मेरा दिमाग ठीक और आम आदमी पार्टी को कोसना शुरू कर देती है। महिला ने कहा कि जालंधर की सभी महिलाओं को कहेंगी कि पहले जो इन्होंने 1-1 हजार रुपए देने का वादा किया था उस हिसाब से 12 महीने का 12-12 हजार रुपए लो फिर उन्हें वोट दो। इस पर पति बात काटने की कोशिश करता है और कहता है कि वह काम में व्यस्त है। फिर महिला कहती है ठीक आप अपना काम करो मैंने अपना काम कर दिया है।
Aaps Guarantee Of 1 Thousand Became Difficult In Jalandhar Elections The Couples Audio Recording Went Viral The Woman Said I Will Vote Only If I Give 12 Thousand For The Broom Year