पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर पंजाब सरकार की और से की गई सरकारी छुट्टी का फायदा उठा कर किचलू नगर f ब्लॉक स्कीम में एक प्लॉट पर कब्जे को चारदीवारी का काम शुरू कर दिया गया है। जानकारी मुताबिक किचलू नगर 69 एफ प्लॉट को ट्रस्ट की और से गलत अलॉटमेंट के चलते साल 1995 में कैंसिल किया गया था और अब इस प्लॉट पर कब्जे को चारदीवारी का काम शुरू कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि ये कब्जा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की इंजीनियरिंग विंग से सांठगांठ कर किया जा रहा है। यही कारण है कि सरकारी छुट्टी का फायदा उठा ये काम आज शुरू करवाया गया। गौर हो कि ऋषि नगर में भी सरकारी फ्लैटों को तोड़ कर कमर्शियल बिल्डिंगे खड़ी की जा रही है, और ट्रस्ट के अफसर इन पर कारवाई की बजाए इन्हें अपना सरंक्षण दे रहे है। बड़ी बात है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की कमान सरदार तरसेम सिंह भिंडर के हाथ में आने के बाद उनकी ओर से एंक्रोचमेंट और कब्जा धारियों के खिलाफ शपथ एक्शन का दावा किया गया था लेकिन अब उनके कार्यकाल में ही ट्रस्ट की प्रॉपर्टीज पर कब्जा धारी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। यही कारण है कि ट्रस्ट की ओर से कैंसिल किए गए प्लाट पर इललीगल ढंग से कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस बारे में जब भाजपा जिला वाइस प्रधान लक्की चोपड़ा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की पड़ताल होनी चाहिए। अगर ये कैंसिल प्लॉट है तो अभी तक ट्रस्ट में इसे ई ऑकशन में क्यों नहीं बेचा, इस पूरे मामले में कौन कौन शामिल है इसकी विजिलेंस जांच होनी चाहिए।
Preparation For Occupation Of Government Plot In Kichlu Nagar