September 18, 2026 20:58:24
लुधियाना के गयासपुरा में गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत, पूरा इलाका सील

लुधियाना के गयासपुरा में गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत, पूरा इलाका सील

Apr30,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना के गयासपुरा इलाके में गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत हो गई है और 8 लोगों की हालत बुरी तरह से बिगड़ी हुई है। अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पा रही है कि यह गैस कौन सी है और कहां से लीक हो रही है। मौके पर एनडीआरएफ फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच चुकी है। प्रशासन की ओर से यह इलाका पूरी तरह से सील कर दिया गया है। एनडीआरएफ की टीमों की ओर से लोगों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल पहुंचाया जा रहा है। एनडीआरफ और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर आसपास की फैक्ट्री और एक वेरका बूथ की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि की जा रही है। मौके पर लोगों को 1 किलोमीटर के दायरे से बाहर जाने को कहा जा रहा है, ताकि वह इस जहरीली गैस के घेरे में ना आए । वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवान सिंह मान ने इस हादसे पर दुख जताया है उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद की बात कही है।

Gas Leak In Ludhiana Gayaspura Kills 9 People

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं