जालंधर। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आज -सिद्धू मूसेवाला की एंट्री- हो गई। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के लिए आज से इंसाफ यात्रा शुरू हो गई । मूसेवाला की माता और पिता बलकौर सिंह जालंधर लोकसभा क्षेत्र के बड़ा पिंड (फिल्लौर) और रुड़का कलां से जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला मार्च निकालने के लिए पहुंचे। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने लोगों को भावुक होते हुए कहा कि उनके होनहार बेटे शुभदीप को मारने वाले उनके घर के आसपास घूमते रहे और उन्हें पता तक नहीं चल पाया। भारी हथियार, हैंड ग्रेनेड लेकर गाड़ियां पंद्रह दिन उनके घर के आसपास घूमती रहीं। उन्होंने कहा कि सरकार को सब पता था। स्टेट मे दो लोगों को थ्रेट था जिसमें उनका बेटा भी शामिल था। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने पंजाब सरकार को चिट्ठी भी निकाली थी कि सिद्धू मूसेवाला को बहुत ज्यादा खतरा है। बावजूद इसके उनके बेटे की सुरक्षा को कम कर दिया गया।इसकी सूचना भी सोशल मीडिया पर डाल दी गई। सुरक्षा कम होने का पता चलते ही दुश्मनों ने अगले ही दिन उनके बब्बर शेर जैसे बेटे की बेरहमी से गोलियां मारकर कर हत्या कर दी। पिछले 11 महीने से इंसाफ के लिए भटक रहा हूं। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि हमारा खुशहाल परिवार था। परिवार में हम तीन लोग ही थे। चाहता तो मेरा बेटा भी विदेश में कहीं सेटल हो जाता। हम भी बादशाह वाली जिंदगी जी सकते थे। लेकिन उसे अपनी धरती, देश से प्यार था। उसने अपने गांव को तरजीह दी। उन्होंने कहा कि वह पिछले 11 महीने से अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए भटक रहे हैं। सरकार आपके द्वार, हम मिलकर मांगेंगे इंसाफ बलकौर सिंह ने कहा कि जालंधर में चुनाव चल रहा है और सरकार आपके घर द्वार पर है। वैसे तो वह हर रविवार को इंसाफ के लिए अपील करते हैं, लेकिन 5 मई को वह भी अपनी जस्टिस सिद्धू मूसेवाला की गुहार लेकर आपके पास आ रहे हैं। आप सभी से विनती है कि बताए गए शेड्यूल के अनुसार मार्च में शामिल हों, वहां पर सभी इस मसले पर बात करेंगे।
Sidhu Moosewalas Entry In Jalandhar By Election Parents Said Promising Son Was Killed Government Knew Everything But Did Not Save