September 18, 2026 20:10:14
पंजाब के मंत्री कटारूचक्क का विवादित वीडियो मामला:गवर्नर ने सीएम मान को सौंपी फोरेंसिक रिपोर्ट, जांच

पंजाब के मंत्री कटारूचक्क का विवादित वीडियो मामला:गवर्नर ने सीएम मान को सौंपी फोरेंसिक रिपोर्ट, जांच में किरदार पाए गए सही

May7,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की कथित यौन दुराचार वाली विवादित वीडियो की फोरेंसिक रिपोर्ट भेज दी है। मिली जानकारी के अनुसार फोरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो से छेड़छाड़ नहीं की गई है। उसमें दिखने वाले सभी किरदार सही हैं। पंजाब गवर्नर ने कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा की शिकायत के साथ रिपोर्ट को आगे की कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा दिया है। खैरा द्वारा शिकायत किए जाने के बाद राज्यपाल ने पंजाब पुलिस के बजाय चंडीगढ़ डीजीपी को फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा वीडियो की जांच करने के लिए कहा था। यह रिपोर्ट तब आयी है जब, अनुसूचित जाति आयोग ने पंजाब चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी से इस मामले में रिपोर्ट तलब की है। जिसका जवाब पंजाब सरकार को तीन वर्किंग दिनों में देना है। सीएम मान को करनी होगी कार्रवाई पंजाब गवर्नर ने जांच की रिपोर्ट व शिकायत को मुख्यमंत्री के पास भेजा है, ताकि वे कार्रवाई करें। लेकिन सीएम मान अपने मिनिस्टर पर कार्रवाई के मूड में नहीं दिख रहे और बार-बार कटारूचक्क को बचाने के लिए बयान दे रहे हैं। वीडियो को लेकर विजय सांपला भी सख्त वहीं दूसरी तरफ अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला भी सख्त दिख रहे हैं। विजय सांपला ने अधिकारियों को आगाह किया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्राप्त नहीं होती है, तो आयोग संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत शक्तियों का प्रयोग कर सकता है और उन्हें नई दिल्ली बुलाया जा सकता है। . सुरक्षा प्रदान करने के भी आदेश अनुसूचित जाति आयोग से पीड़ित युवक ने उसे मिल रही धमकियों के बारे में भी बताया है। वहीं मंत्री कटारूचक्क पंजाब सरकार में पावरफुल पद पर हैं। ऐसे में आयोग ने पंजाब सरकार को पीड़ित को उचित सुरक्षा प्रदान करने के लिए भी कहा है। तीन दिन में देना है नोटिस का जवाब बीते दिनों पीड़ित की शिकायत पर नेशनल SC कमीशन ने चीफ सेक्रेटरी और DGP से जवाबतलबी की थी। नोटिस जारी कर तीन वर्किंग दिनों में जवाब देने के लिए कहा, जिसका पंजाब के चीफ सेक्रेटरी व डीजीपी जवाब देंगे। चीफ सेक्रेटरी व डीजीपी से पूछा गया है कि इस मामले में क्या कार्रवाई की गई?। अगर कोई FIR दर्ज की गई तो उसके बाद की कार्रवाई के बारे में बताएं?। इसके साथ ही पीड़ित को कम्पेनसेशन के तौर पर कितनी राशि दी गई है, के बारे में भी पूछा गया है।

Controversial Video Case Of Punjab Minister Kataruchak Governor Submitted Forensic Report To Cm Mann Character Found Correct In Investigation



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं