September 18, 2026 21:01:16
कांग्रेसी नेता ने कहा मूसेवाला के पेरेंट्स को जालंधर आने से रोक हाउस अरेस्ट किया, परिवार ने कहा झूठ

कांग्रेसी नेता ने कहा मूसेवाला के पेरेंट्स को जालंधर आने से रोक हाउस अरेस्ट किया, परिवार ने कहा झूठ अफवाहें, हमारा प्रोग्राम ही नहीं था

May8,2023 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। जालंधर कांग्रेस के नेता राजिंदर बेरी ने मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता को पुलिस की ओर से हाउस अरेस्ट किए जाने की आशंका जताकर खलबली मचा दी। जालंधर कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी की ओर से कहा गया कि मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का आज जालंधर में पार्षद शैरी चड्ढा के दफ्तर में कार्यक्रम था लेकिन वह नहीं आए। काफी कोशिशों के बावजूद उनसे संपर्क भी नहीं हो पाया। उसी समय उन्हें कहीं से पता चला कि शायद दोनों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। दूसरी ओर सिदधू मूसे्वाला के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर रविवार सुबह से ही अपने घर पर रहे। वह मानसा जिले के मूसेवाला गांव स्थित अपनी कोठी पर हैं। कांग्रेस की ओर से जताई गई हाउस अरेस्ट की आशंका के बारे में जब चरण कौर से बात की गई तो उन्होंने दोटूक कहा कि उनका आज कहीं पर जाने का कोई कार्यक्रम ही नहीं था। जालंधर में कांग्रेसियों ने जो कुछ कहा, वह गलत था। मूसेवाला के चाचा चमकौर सिंह ने भी कहा कि बलकौर सिंह और चरण कौर को नजरबंद किए जाने से जुड़ी बातों में कोई सच्चाई नहीं है। दोनों अपने घर में हैं। इससे पहले रविवार शाम को जालंधर में मीडिया से जुड़े लोगों के एक ग्रुप में यह मैसेज डाला गया कि सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता सोमवार दोपहर डेढ़ बजे जालंधर में भगवान वाल्मीकि चौक और पार्षद शेरी चड्‌ढा के दफ्तर आएंगे। गैंगस्टर लॉरेंस ने करवाई थी हत्या गैंगस्टर लॉरेंस के गुर्गों ने मई 2022 में सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी थी। बलकौर सिंह और चरण कौर अपने बेटे के हत्यारों को पकड़ने के लिए कई दिनों से जालंधर लोकसभा हलके के अलग-अलग एरिया में इंसाफ यात्रा निकाल रहे हैं। मूसेवाला की हत्या को इसी महीने 29 मई को एक साल पूरा हो रहा है।

The Congress Leader Said That Moosewalas Parents Were Put Under House Arrest To Prevent Them From Coming To Jalandhar The Family Said The Rumors Were False Our Program Was Not There



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं